देश

नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल दोषी करार, सजा पर क्या है कोर्ट का रुख?

Muskan Rastogi Sahil Shukla Convicted: देश को झकझोर कर रख देने वाले बहुचर्चित ‘नीला ड्रम केस’ में आखिरकार अदालत का फैसला आ गया है. मेरठ की जिला अदालत ने बुधवार, 30 सितंबर 2026 को आरोपी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को हत्या और साक्ष्य छिपाने का दोषी करार दे दिया है. कोर्ट अब से 15 दिन बाद दोनों की सजा का ऐलान करेगी. इस सनसनीखेज मामले में करीब 19 महीने लंबा ट्रायल चला, जिसके दौरान 126 तारीखें पड़ीं और 22 से ज्यादा गवाहों के बयान दर्ज किए गए.

जज का सवाल: ‘मुस्कान, क्या लग रहा है?’

फैसला सुनाए जाने से पहले दोनों आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट से जुड़े थे. सुनवाई के दौरान जज ने आरोपी मुस्कान से मुखातिब होते हुए और पूछा आज फैसले का दिन आ गया है. मुस्कान क्या लग रहा है? हमने जो करना है कर दिया. आज सजा नहीं सुनानी है, क्या लगता है?

अदालत ने यह भी टिप्पणी की कि इस तरह के जघन्य अपराध समाज में डर और दहशत का माहौल पैदा करते हैं. फैसले की खबर सामने आने के बाद से ही दोनों आरोपियों में बेचैनी साफ देखी जा रही थी, जहां मुस्कान पिछले तीन दिनों से जेल में पूजा-पाठ कर रही थी, वहीं साहिल ने साथी कैदियों से बातचीत बंद कर दी थी.

क्या था पूरा मामला और कैसे हुआ था खुलासा?

यह खौफनाक घटना 3-4 मार्च 2025 की है. मर्चेंट नेवी में काम करने वाला सौरभ राजपूत लंदन से अपने घर मेरठ आया था. इस दौरान उसकी पत्नी मुस्कान के प्रेम संबंध साहिल नाम के युवक से हो गए. दोनों ने मिलकर सौरभ को रास्ते से हटाने की साजिश रची. 3 मार्च को मुस्कान ने सौरभ के खाने में नींद की गोलियां मिला दीं और साहिल को बुलाकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी.

ये भी पढ़ें: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत के बाद केली कुंज आश्रम में बड़ा बदलाव, सफेद-पीले अचले पर लगी रोक

दोनों ने मिलकर शव के टुकड़े किए और एक नीले ड्रम में भरकर ऊपर से सीमेंट व बालू भर दी ताकि बदबू न आए. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों मनाली घूमने निकल गए. जब 18 मार्च को परिजनों को शक हुआ और पुलिस ने जांच की तो घर से नीले ड्रम में सौरभ का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ. इस घटना ने पूरे देश की रूह कपकपा दी थी.

Meerut News, Neela Drum Case, Court Verdict, Crime News, UP Police, Saurabh Rajput Murder, Muskan Rastogi, Meerut Neela Drum Case Verdict, Saurabh Rajput Murder Case Meerut, Muskan Rastogi Sahil Shukla Convicted, Meerut Court Decision Neela Drum Murder, Meerut Crime News Today, Neela Drum Hatyakand Meerut, UP Crime News Court Conviction

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

₹1.86 लाख करोड़ का मास्टरस्ट्रोक! भारत को ग्रीन एनर्जी हब बनाने के लिए मोदी सरकार का बड़ा ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर फेज़-III (GEC-III) स्कीम…

9 minutes ago

‘2029 तक पंजाब को बना देंगे नशा-मुक्त’; अमित शाह का बड़ा दावा, जालंधर में AAP सरकार पर साधा निशाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जालंधर में BJP की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के…

15 minutes ago

बदायूं में शादी का झांसा देकर बनाया अश्लील वीडियो, फिर वायरल करने की धमकी दी तो युवती ने पी लिया तेजाब

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने…

26 minutes ago

‘टाटा कार की जगह गधा खरीद लेता’, 12 लाख की गाड़ी पर पोस्टर चिपकाकर सड़क पर उतरा मालिक, देखें- VIDEO

Alwar Tata Car Video: राजस्थान के अलवर में एक व्यक्ति ने अपनी टाटा की कार…

28 minutes ago

भारत से अमेरिकियों को ठगा: दिल्ली में चल रहा था Apple के नाम पर फ्रॉड; 7 लोगों से क्या-क्या मिला?

Fake Apple Tech Support Scam Delhi: दिल्ली के नारायणा में फर्जी Apple टेक-सपोर्ट कॉल सेंटर…

43 minutes ago

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत के बाद केली कुंज आश्रम में बड़ा बदलाव, सफेद-पीले अचले पर लगी रोक

Premanand Maharaj Ashram New Rules: प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी…

54 minutes ago