समाजवादी पार्टी मैनपुरी और रामपुर उपचुनावों में धांधली का आरोप लगा रही है. वहीं इटावा जिलाधिकारी अवनीश राय ने कहा है कि कहीं से कोई शिकायत नहीं आई है और सुबह 6 बजे से ही प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है और निष्पक्ष रूप से वोटिंग कराई जा रही है. मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव ने धांधली का आरोप लगाया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि इस धांधली की शिकायत के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता फोन लगा रहे हैं तो डीएम रिसीव नहीं कर रहे हैं. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘डीएम मैनपुरी चुनाव में हो रही धांधली की शिकायत को लेकर सपा कार्यकर्ताओं के फोन को नहीं रिसीव कर रहे हैं.’ इसी के साथ उन्होंने चुनाव आयुक्त से इस मामले का संज्ञान लेने की अपील की है.
Ulhasnagar Kidnapping Case: महाराष्ट्र के ठाणे में एक कारोबारी के अपहरण और 50 लाख रुपये…
Kathua Police Bribery Video Viral: कठुआ जिले में ट्रक चालक से कथित तौर पर 100…
दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला महाविद्यालय (एसपीएमसी) में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की…
दिल्ली हाई कोर्ट में फिल्मी हस्तियों द्वारा दायर पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ी याचिकाओं पर 30…
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बंगाल दौरे के दौरान सोमवार को कोलकाता में…
Indore Cricket Ticket Scam Alert: इंदौर में 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले टिकट…