बिजनेस

जेब पर पड़ेगा सीधा असर! 1 सितंबर से बदल रहे हैं रसोई गैस, कार की कीमतों और विदेश यात्रा से जुड़े नियम

1 September Rule Change: अगस्त का महीना अब बस बीतने ही वाला है और चंद दिनों में सितंबर की शुरुआत होने वाली है. हर महीने की पहली तारीख की तरह इस बार भी 1 सितंबर से कई ऐसे बदलाव होने जा रहे हैं, जो सीधे आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर असर डालेंगे. रसोई गैस के दामों से लेकर कार खरीदने तक और दूध के भाव से लेकर विदेश यात्रा के नियमों तक, बहुत कुछ बदलने वाला है. आइए जानते हैं कि अगले महीने से क्या-क्या बड़े बदलाव होने जा रहे हैं.

रसोई गैस और एलपीजी ई-केवाईसी

हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एलपीजी सिलेंडर के नए दाम जारी करती हैं. इस बार भी 1 सितंबर को गैस की नई कीमतें सामने आएंगी, जिसका सीधा असर हमारे किचन के बजट पर पड़ेगा. इसके अलावा अगर आपने अब तक अपने गैस कनेक्शन की LPG e-KYC पूरी नहीं कराई है, तो आपके पास सिर्फ आज यानी 31 अगस्त तक का ही वक्त बचा है. तेल कंपनियों ने इसकी आखिरी तारीख 31 अगस्त तय की है. अगर आपने समय रहते यह काम नहीं किया, तो आपको सब्सिडी मिलने में दिक्कत आ सकती है या सिलेंडर महंगा मिल सकता है. साथ ही विमान ईंधन यानी एटीएफ के दामों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है.

महंगी होने वाली हैं कारें

अगर आप सितंबर के महीने में नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह झटका देने वाली खबर है. देश की दो दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनियां टाटा मोटर्स और हुंडई मोटर इंडिया 1 सितंबर से अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ाने जा रही हैं. टाटा मोटर्स अपनी सभी पैसेंजर कारों और एसयूवी के दामों में 25,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करने वाली है. वहीं, हुंडई ने भी इस साल अपनी कारों की कीमतें तीसरी बार बढ़ाने का ऐलान किया है. यानी अब गाड़ी घर लाना थोड़ा महंगा पड़ने वाला है.

ये भी पढ़ें- क्या 11 साल में ही बहाल होगी कम्यूटेड पेंशन? 8वें वेतन आयोग से पेंशनर्स की बड़ी उम्मीद

मुंबई में महंगा हुआ तबेला दूध

मुंबई के लोगों के लिए सितंबर की शुरुआत महंगाई की मार लेकर आ रही है. यहां पैकेट वाला दूध नहीं, बल्कि तबेले से मिलने वाला खुला दूध महंगा होने जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, तबेला दूध की कीमतों में सीधे 9 रुपये प्रति लीटर का बड़ा इजाफा किया गया है. इसके बाद जो दूध पहले 93 रुपये प्रति लीटर मिलता था, वह अब बढ़कर 102 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा. दूध कारोबारियों का कहना है कि चारा महंगा होने और पशुओं की देखरेख का खर्च बढ़ने की वजह से यह फैसला लेना पड़ा है.

विदेश यात्रा होगी अब आसान

आम जनता और खासकर विदेश यात्रा करने वालों के लिए एक राहत भरी खबर भी है. 1 सितंबर से लागू होने वाले नए नियमों के तहत अब भारत से विदेश जाने वाले यात्रियों को इमिग्रेशन काउंटर पर बोर्डिंग पास पर फिजिकल स्टैम्प लगवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यात्री अब अपने मोबाइल में मौजूद इलेक्ट्रॉनिक बोर्डिंग पास या उसका प्रिंट दिखाकर आसानी से इमिग्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे, जिससे एयरपोर्ट पर लगने वाला समय बचेगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

7 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

7 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

7 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

8 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

8 hours ago