बिजनेस

21 भारतीय स्टार्टअप्स ने जुटाई 139.5 मिलियन डॉलर की फंडिंग, टॉप पर रहा दिल्ली-एनसीआर

भारतीय स्टार्टअप्स ने इस हफ्ते 21 डील्स के जरिए 139.5 मिलियन डॉलर (1,165.83) का फंड जुटाया है. यह देश के स्टार्टअप इकोसिस्टम को लेकर निवेशकों के विश्वास को दिखाता है.

इस हफ्ते की स्टार्टअप कंपनियों द्वारा जुटाई गई फंडिंग में पांच ग्रोथ स्टेज और 13 अर्ली स्टेज डील थीं. हालांकि, तीन स्टार्टअप्स ने फंडिंग राशि का खुलासा नहीं किया है. आठ डील के साथ दिल्ली-एनसीआर शीर्ष पर था, जबकि चार डील के साथ बेंगलुरु दूसरे स्थान पर था.

इसके बाद मुंबई, चेन्नई, भुवनेश्वर और अहमदाबाद का स्थान था. फिनटेक तीन डील के साथ इस हफ्ते सबसे अधिक फंडिंग प्राप्त करने वाली कैटेगरी थी, जिसके बाद ई-कॉमर्स, मीडिया एवं एंटरटेनमेंट सेक्टर का स्थान था.

इसके अतिरिक्त डीप टेक, हेल्थ टेक और साइबर सिक्योरिटी में निवेशकों की रुचि जारी रही. आठ डील के साथ सीड फंडिंग का इस हफ्ते वर्चस्व रहा. इसके बाद सीरीज ए, बी और डी स्टेज में सबसे अधिक इन्वेस्टमेंट हुई.

निवेशक नए आईडिया में पैसा लगाने में अधिक रुचि दिखा रहे

सीड फंडिंग का अधिक मिलना दिखाता है कि निवेशक नए आईडिया में पैसा लगाने में अधिक रुचि दिखा रहे हैं. ग्रोथ और लेट स्टेज सेगमेंट में स्टार्टअप्स को 65.75 मिलियन डॉलर की फंडिंग मिली. हेल्थटेक स्टार्टअप क्योरबे ने बर्टेल्समैन इंडिया इन्वेस्टमेंट्स द्वारा समर्थित सीरीज बी राउंड के साथ इस फंडिंग को लीड किया.

साइबर सिक्योरिटी फर्म क्लाउडएसईके ने सीरीज बी राउंड में 19 मिलियन डॉलर जुटाए, जबकि इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता यूलर मोटर्स ने 60 मिलियन डॉलर के राउंड के दूसरे चरण में 15 मिलियन डॉलर जुटाए.

औसत फंडिंग प्रति सप्ताह 25 डील में 216.99 मिलियन डॉलर रही

फिनटेक प्लेयर्स द्वारा द्वार केजीएफएस और बॉर्डरलेस (स्टॉकल) ने भी फंडिंग हासिल की. ​​अर्ली स्टेज में स्टार्टअप्स ने सामूहिक रूप से 73.75 मिलियन डॉलर जुटाए. पिछले आठ हफ्तों में औसत फंडिंग प्रति सप्ताह 25 डील में 216.99 मिलियन डॉलर रही.

पिछले सप्ताह भारतीय स्टार्टअप ने सामूहिक रूप से 28 डील में लगभग 194.22 मिलियन डॉलर जुटाए. पिछले सप्ताह के फंडिंग में नौ ग्रोथ और लेट-स्टेज राउंड और 18 अर्ली स्टेज के सौदे शामिल थे, जबकि एक स्टार्टअप ने अपनी फंडिंग राशि का खुलासा नहीं किया.


ये भी पढ़ें: जापान को पछाड़कर भारत बना विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश, नीति आयोग ने कहा- अगले तीन सालो में…


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

14 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

21 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

22 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

29 minutes ago

क्या कम कट-ऑफ से गिरेगी मेडिकल शिक्षा की क्वालिटी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…

47 minutes ago

‘AI से कर रहा था नकल…’ IIT बॉम्बे सुसाइड केस में प्रोफेसर ने बताया 18 सितंबर की रात का सच

IIT Bombay Student Suicide: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में जांच कर…

51 minutes ago