बिजनेस

अदानी एयरपोर्ट्स ने मंगलुरु और तिरुवनंतपुरम में शुरू की DigiYatra सेवा, अब सभी सात AAHL हवाई अड्डों पर मिलेगा पेपरलेस और सुविधाजनक सफर

अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) ने मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा को DigiYatra पहल में शामिल करने की घोषणा की है. इस नए कदम के साथ, अब AAHL के सभी सात परिचालित हवाई अड्डों पर यात्री DigiYatra का उपयोग कर सकेंगे.

कंपनी के अनुसार, यह निर्णय यात्रियों को सहज, तेज़ और संपर्क रहित यात्रा का अनुभव देने के लिए लिया गया है. AAHL ने अगस्त 2023 में DigiYatra की शुरुआत की थी और तब से अब तक इसके हवाई अड्डों पर 6.8 मिलियन से अधिक DigiYatra लेनदेन दर्ज किए जा चुके हैं.

DigiYatra के तहत सात हवाई अड्डे जुड़े

AAHL के निदेशक जीत अदाणी ने कहा, “15 अगस्त 2023 को DigiYatra लॉन्च किया गया था और पहले चरण में इसे मुंबई, अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ और गुवाहाटी हवाई अड्डों पर लागू किया गया था. अब मंगलुरु और तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डों पर इस सुविधा का विस्तार करना, यात्रियों के लिए हमारी तकनीकी नवाचारों को अपनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.”

DigiYatra पहल को यात्रियों को पेपरलेस और झंझट-मुक्त यात्रा प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था. इसमें चेहरे की पहचान तकनीक का उपयोग किया जाता है, जिससे यात्रियों को विभिन्न चेकपॉइंट्स पर आसानी से प्रवेश मिल सके.

DigiYatra के तहत बायोमेट्रिक डेटा के माध्यम से यात्रियों की पहचान सत्यापित की जाती है, जिससे सुरक्षा का एक अतिरिक्त स्तर जुड़ता है. इसके अलावा, यह हवाई अड्डों पर प्रतीक्षा समय को कम करने और यात्रा को सुगम बनाने में मदद करता है.

DigiYatra की लोकप्रियता में तेजी से वृद्धि

AAHL के अनुसार, पिछले नौ महीनों में इस पहल की औसत मासिक वृद्धि 14% रही है. कुछ हवाई अड्डों पर DigiYatra के उपयोग की दर 37% तक पहुंच गई है, जो यात्रियों के बीच इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है.

AAHL हवाई अड्डों पर औसत उपयोग दर 25% से 30% के बीच देखी गई है. सबसे अधिक 37.1% उपयोग 20 जनवरी 2025 को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) पर दर्ज किया गया था.

DigiYatra यात्रियों के लिए यात्रा प्रक्रिया को अधिक कुशल और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के साथ-साथ सुरक्षा और गोपनीयता को प्राथमिकता देने पर केंद्रित है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पहली बेटी के बाद अब नन्हे मेहमान का इंतजार! कियारा के बेबी शावर की चर्चा, वायरल केक ने बढ़ाई हलचल

Kiara Advani Baby Shower: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच एक्ट्रेस…

16 seconds ago

डीजल और ATF पर सरकार ने बढ़ाया टैक्स, क्या अब महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानें आम आदमी पर असर

Windfall Tax Effect: सरकार ने डीजल और ATF के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ा दिया…

24 minutes ago

बुधनी में खूनी खेल! एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, सुबह घर में मिली पति-पत्नी और बेटे की लाशें

Budhni Triple Murder Case: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी के वार्ड-12 में बुधवार…

56 minutes ago

‘देश को वीर जवानों…’, घाटी में लश्कर का ‘आखिरी स्थानीय कमांडर’ हुआ ढेर, क्या बोले अमित शाह?

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के स्थानीय आतंकवादी लतीफ…

58 minutes ago

अर्श से फर्श पर आए सोने-चांदी के भाव…! 2750 रुपये टूटा गोल्ड तो चांदी में भी बड़ी गिरावट

MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. सोना 2,750…

1 hour ago