बिजनेस

फ्लाइट से उतरते ही सीधा होटल! अडाणी और IHG मिलकर बना रहे हैं शानदार ट्रैवल हब

Adani Airport City: अब वो दिन गए जब एयरपोर्ट सिर्फ फ्लाइट पकड़ने या उतरने की जगह हुआ करते थे. भारत के बड़े शहरों के एयरपोर्ट्स एक ऐसी दुनिया में तब्दील हो रहे हैं, जहां आपको शॉपिंग, खाना और अब वर्ल्ड-क्लास स्टे का बेहतरीन कॉम्बिनेशन मिलेगा. इसी दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स (Adani Airport Holdings) और दुनिया के मशहूर होटल ग्रुप IHG होटल्स एंड रिसॉर्ट्स ने हाथ मिलाया है.

दोनों दिग्गज मिलकर देश के पांच प्रमुख लोकेशंस पर शानदार होटल्स तैयार करेंगे. इस साझेदारी का सबसे बड़ा आकर्षण ये है कि इसके जरिए मशहूर ग्लोबल ब्रांड ‘किम्पटन’ (Kimpton Hotels & Restaurants) पहली बार भारतीय बाजार में कदम रखने जा रहा है.

पार्टनरशिप में क्या है खास?

इस डील के तहत भारत के अलग-अलग शहरों में करीब 1,500 नए कमरे जुड़ेंगे. ये होटल्स सिर्फ रुकने की जगह नहीं होंगे, बल्कि इन्हें एक ‘ट्रैवल हब’ की तरह विकसित किया जा रहा है. इसका मतलब है कि अगर आप बिजनेस ट्रिप पर हैं या फैमिली के साथ वैकेशन पर, आपको एयरपोर्ट के बिल्कुल करीब अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलेंगी.

अडाणी एंटरप्राइजेज के डायरेक्टर प्रणव अडाणी का कहना है कि उनका मकसद भारत के बढ़ते एविएशन नेटवर्क को बेहतरीन हॉस्पिटैलिटी के साथ जोड़ना है. इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि बड़े शहरों में आने वाले यात्रियों का अनुभव भी पूरी तरह बदल जाएगा.

किन शहरों की चमकेगी किस्मत?

अगर आप सोच रहे हैं कि ये होटल्स कहां बनेंगे, तो आपको बता दें कि इसकी लिस्ट काफी दिलचस्प है:

  • जयपुर: गुलाबी नगरी में पहली बार ‘किम्पटन’ होटल खुलेगा, जो अपनी बुटीक स्टाइल लग्जरी के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है.
  • नवी मुंबई, मंगलुरु और तिरुवनंतपुरम: इन शहरों के एयरपोर्ट सिटी प्रोजेक्ट्स में ‘हॉलिडे इन’ (Holiday Inn) और ‘हॉलिडे इन एक्सप्रेस’ (Holiday Inn Express) जैसे भरोसेमंद ब्रांड्स के होटल्स खुलेंगे.

‘एयरपोर्ट सिटी’ प्रोजेक्ट्स

अडाणी ग्रुप फिलहाल देश के 8 प्रमुख एयरपोर्ट्स को संभाल रहा है, जहां से हर साल लगभग 9 करोड़ यात्री गुजरते हैं. अब कंपनी सिर्फ फ्लाइट्स तक सीमित नहीं रहना चाहती. वे बड़े पैमाने पर ‘एयरपोर्ट सिटी’ प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं. इसमें होटल्स के साथ-साथ रिटेल सेंटर्स (शॉपिंग), ऑफिस स्पेस, शानदार डाइनिंग और एंटरटेनमेंट जोन भी शामिल होंगे.

मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ और गुवाहाटी जैसे शहरों में भी करीब 2.2 करोड़ स्क्वायर फीट में ऐसे ही शानदार प्रोजेक्ट्स तैयार किए जा रहे हैं. तो अगली बार जब आप इन शहरों के लिए फ्लाइट टिकट बुक करेंगे, तो तैयार रहिएगा, क्योंकि आपका ट्रैवल एक्सपीरियंस अब पहले से कहीं ज्यादा आलीशान होने वाला है.

ये भी पढ़ें: भारत सरकार का बड़ा फैसला: चीनी के एक्सपोर्ट पर लगाया पूरी तरह बैन; जानें दुनिया और आपकी जेब पर क्या होगा असर

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

उड़ानों को तरसते नए एयरपोर्ट: करोड़ों खर्च के बाद भी खाली रनवे, कहां चूक गई UDAN योजना?

UDAN योजना के तहत छोटे शहरों में एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए कई एयरपोर्ट विकसित…

4 minutes ago

8 घंटे में बिगड़ेगा मौसम! 16 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, IMD ने किया सावधान

Weather Today: 18 सितंबर को देश के 16 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट…

34 minutes ago

आज का पंचांग: सप्तमी के बाद लगेगी अष्टमी, जानें राहुकाल, नक्षत्र और शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: शुक्रवार को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि दोपहर बाद समाप्त होकर…

2 hours ago

आज का राशिफल: 18 सितंबर को किस राशि के सितारे देंगे साथ? जानें मेष से मीन तक का हाल

Aaj Ka Rashifal: शुक्रवार का दिन अलग-अलग राशि के जातकों के लिए करियर, धन, परिवार…

2 hours ago

कब है राधाष्टमी? क्यों अधूरा माना जाता है कान्हा का पूजन और क्या है सही पूजा विधि

19 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी राधाष्टमी. जानिए राधा-कृष्ण की पूजा का सही शुभ मुहूर्त,…

4 hours ago