Adani Port Break Record In Colombo: श्रीलंका के कोलंबो पोर्ट पर अदानी पोर्ट्स (Adani Ports) एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) का बड़ा रिकॉर्ड सामने आया है. कंपनी के कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल (CWIT) ने शुरूआती एक साल में ही 10 लाख (1 मिलियन) कंटेनर हैंडल कर लिए हैं. यह उपलब्धि इसे दुनिया के तेजी से बढ़ने वाले पोर्ट्स में शामिल करती है.
अप्रैल 2025 में शुरू हुए CWIT ने सिर्फ एक साल में 1 मिलियन TEUs (कंटेनर यूनिट) का आंकड़ा पार कर लिया. यह पोर्ट ऑफ कोलंबो के इतिहास में सबसे तेज ग्रोथ मानी जा रही है.
यह प्रोजेक्ट स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) के साथ जॉन कील्स होल्डिंग्स पीएलसी (John Keells Holdings PLC) और श्रीलंका बंदरगाह प्राधिकरण की साझेदारी में बना है. करीब 800 मिलियन डॉलर के निवेश से तैयार यह टर्मिनल श्रीलंका के बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में से एक है.
कोलंबो की लोकेशन इसे एशिया, मिडिल ईस्ट और यूरोप को जोड़ने वाला अहम ट्रांजिट हब बनाती है. यहां से गुजरने वाले जहाज दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री रास्तों में आते हैं, इसलिए यह पोर्ट शिपिंग कंपनियों की पहली पसंद बना रहता है.
आमतौर पर किसी भी कंटेनर टर्मिनल को पूरी क्षमता तक पहुंचने में कई साल लग जाते हैं, लेकिन CWIT ने बहुत कम समय में यह मुकाम हासिल कर लिया. इसका कारण बेहतर तकनीक, तेज ऑपरेशन और शिपिंग कंपनियों के साथ मजबूत तालमेल है.
CWIT को पूरी तरह ऑटोमेटेड और डीप-वॉटर टर्मिनल के रूप में बनाया गया है. इसकी कुछ खास बातें:
ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट संकट के बीच गुड न्यूज: अदानी टोटल गैस ने घटाए दाम, औद्योगिक ग्राहकों की चांदी!
कोलंबो पोर्ट का बड़ा हिस्सा ट्रांसशिपमेंट कार्गो का है, जिसमें काफी माल भारत से जुड़ा होता है. इससे भारत और श्रीलंका के बीच व्यापारिक संबंध भी मजबूत होते हैं.
APSEZ भारत की सबसे बड़ी निजी पोर्ट कंपनी है, जो देश में 15 और विदेश में 4 पोर्ट्स ऑपरेट करती है. CWIT की सफलता कंपनी के ग्लोबल विस्तार को और मजबूत करती है. कोलंबो का यह नया टर्मिनल न सिर्फ श्रीलंका बल्कि पूरे हिंद महासागर क्षेत्र में व्यापार और लॉजिस्टिक्स की ताकत को बढ़ा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…