Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लीगल

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 3 साल और 5 साल के लॉ कोर्स में दाखिले के लिए अधिकतम उम्र सीमा को वापस ले लिया है. सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में दायर याचिका का निपटारा कर दिया है.

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के गंभीर हालात पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है. वहीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने वकीलों को बीएस-VI से कम मानक वाले वाहनों के प्रवेश पर छूट दे दी है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने अमिताभ बच्चन के व्यक्तित्व अधिकारों से जुड़े मामले में चार प्रतिवादियों के साथ समझौता होने के बाद याचिका का निपटारा कर दिया है. आदेश का दायरा अज्ञात लोगों पर भी है.

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद ट्रायल ट्रांसफर याचिका पर सुनवाई करेगा. CBI ने भोपाल से दिल्ली मुकदमा ट्रांसफर करने का समर्थन किया है. ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने निष्पक्ष सुनवाई की मांग की है, जबकि आरोपी पक्ष ने CBI के हलफनामे पर जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा है.

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल पर लगी पाबंदी से वकीलों और कोर्ट कर्मचारियों को सीमित राहत दी है. अब वकील और न्यायिक कर्मचारी अदालत के कार्यदिवसों में अपने ऐसे वाहनों से दिल्ली आ-जा सकेंगे। यह छूट केवल कोर्ट के कामकाज वाले दिनों के लिए होगी.

Ministers Guidelines: सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे नेताओं को मंत्री बनाने और महत्वपूर्ण मंत्रालय सौंपने के लिए गाइडलाइन जारी करने की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है. याचिका में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों को मंत्रियों के चयन के दौरान आपराधिक रिकॉर्ड, आरोपों की गंभीरता और संवैधानिक नैतिकता का ध्यान रखने का निर्देश देने की मांग की गई थी.

Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री नोरा फतेही ने राऊज एवेन्यू कोर्ट में अभियोजन पक्ष की गवाह के तौर पर अपना बयान दर्ज कराया है. नोरा को तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में सरकारी गवाह बनाया गया है. उनका बाकी बयान 30 नवंबर को दर्ज होगा, जबकि जैकलीन फर्नांडीज के बयान भी गवाहों में शामिल हैं.

दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. हालांकि कोर्ट ने माना कि सौरभ गांगुली के व्यक्तित्व अधिकारों का मुद्दा उठता है और फिल्म निर्माताओं को डिस्क्लेमर जोड़ने का निर्देश दिया है.

Supreme Court Bail Rejected: रेप केस में दोषी ठहराए गए तहलका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली. कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए 10 साल की सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. दिवाली परिवार के साथ मनाने के लिए मांगी गई अंतरिम जमानत भी नहीं मिली. सुप्रीम कोर्ट ने ई-मेल, मैसेज और अन्य सबूतों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला सुनाया.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी कानूनी राहत मिली है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग वाली याचिका खारिज कर दी. अदालत ने दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट पर भरोसा जताते हुए कहा कि मामले में कोई संज्ञेय अपराध नहीं बनता.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital