बिजनेस

Adani Power का वित्तीय प्रदर्शन दूसरी तिमाही में मजबूत रहा, बिजली की बिक्री 7.4% बढ़ी; देखिए Q2 FY26 Results

Adani Power Revenue: अदाणी पावर लिमिटेड (APL) ने गुरुवार को वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए. कंपनी की आय इस साल की जुलाई-सितंबर अवधि में 13,106.34 करोड़ रुपए रही है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 12,949.12 करोड़ रुपए थी. इसकी वजह बिजली की बिक्री की मात्रा में इजाफा होना था.

कंपनी के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड बिजली बिक्री की मात्रा 7.4 प्रतिशत बढ़कर 23.7 अरब यूनिट्स हो गई है. कंपनी ने बताया कि बिक्री की मात्रा में वृद्धि उच्च आधार और मानसून जल्दी आने और लंबे समय तक मांग में व्यवधान बने रहने के बावजूद हुई है.

6,001 करोड़ रहा EBITDA

अदाणी पावर का कंसोलिडेटेड EBITDA दूसरी तिमाही में 6,001 करोड़ रुपए रहा है, जो कि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 6,000 करोड़ रुपए था.

जुलाई-सितंबर अवधि में, कंपनी ने बिहार डिस्कॉम के साथ 2,400 मेगावाट, मध्य प्रदेश के डिस्कॉम के साथ 1,600 मेगावाट और कर्नाटक डिस्कॉम के साथ 570 मेगावाट (अक्टूबर 2025 तक) का लंबी अवधि का पावर परचेस एग्रीमेंट (PPA) साइन किया है.

दूसरी तिमाही में परफोर्मेंस

दूसरी तिमाही में अदाणी पावर ने कॉरपोरेट इनसॉल्वेंसी रिसॉल्यूशन प्रोसेस के तहत 600 मेगावाट की क्षमता वाली विदर्भ इंडस्ट्रीज पावर लिमिटेड का अधिग्रहण किया है, जिससे कंपनी की क्षमता 18,150 मेगावाट हो गई है.

अदाणी पावर लिमिटेड के सीईओ एसबी ख्यालिया ने कहा, “मौसम संबंधी उतार-चढ़ाव के बावजूद, अदाणी पावर ने इस तिमाही में एक बार फिर मजबूत और स्थिर वित्तीय प्रदर्शन किया है, जो हमारी परिचालन दक्षता और प्रतिस्पर्धी लाभों को दर्शाता है. हम शक्ति स्कीम के तहत 4.5 गीगावाट के नए लंबी अवधि के PPA हासिल करके बाजार में अपनी उपस्थिति का लगातार विस्तार कर रहे हैं.”

तेजी से आगे बढ़ी परियोजना

उन्होंने बताया, “मजबूत मुनाफा और लिक्विडिटी, हमें 2031-32 तक 42 गीगावाट के अपने क्षमता विस्तार लक्ष्य को प्राप्त करने की स्थिति में ला खड़ा करती है. हमने पूरे 23.7 गीगावाट विस्तार के लिए जमीन और उपकरण के ऑर्डर पहले ही दे दिए हैं और परियोजना का कार्यान्वयन तेजी से आगे बढ़ रहा है.”

वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में मर्चेंट और शॉर्ट-टर्म सेल्स वॉल्यूम 12.9 प्रतिशत बढ़कर 5.7 बिलियन यूनिट रही, जबकि वित्त वर्ष 25 की दूसरी तिमाही में यह 5.0 बिलियन यूनिट थी. इसी प्रकार, वित्त वर्ष 26 की पहली छमाही में मर्चेंट वॉल्यूम 10.5 प्रतिशत बढ़कर 11.4 बिलियन यूनिट रही, जबकि वित्त वर्ष 25 की पहली छमाही में यह 10.3 बिलियन यूनिट थी.

Adani Green Energy की शानदार ग्रोथ: H1 FY26 में राजस्व ₹6,088 करोड़, एनर्जी सेल में 39% की बंपर बढ़ोतरी

आईएएनएस

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

39 minutes ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

45 minutes ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

2 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

2 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

2 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

2 hours ago