बिजनेस

मिडिल ईस्ट संकट के बीच अडानी का बड़ा फैसला: आम आदमी को राहत, नहीं बढ़ेंगे CNG और रसोई गैस के दाम

Adani Total Gas: मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के बीच अडानी ने भारतीय उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है. Adani Total Gas Ltd (ATGL) CNG और घरों में पाइप से मिलने वाली कुकिंग गैस की कीमतों में किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं करेगा. जबकि पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट के चलते गैस सप्लाई प्रभावित होने की वजह से कंपनी ने कुछ बड़े औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए गैस सप्लाई पर सीमाएं लगाई हैं.

कंपनी के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि ATGL की करीब 70 प्रतिशत गैस घरेलू स्रोतों से आती है, जिसे CNG इस्तेमाल करने वाले वाहन मालिकों और घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG-डोमेस्टिक) के रूप में सप्लाई किया जाता है. इन दोनों श्रेणियों के ग्राहकों के लिए कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी.

30 प्रतिशत गैस LNG के जरिए करती है आयात

ATGL, Adani Group और फ्रांस की ऊर्जा कंपनी TotalEnergies का संयुक्त उपक्रम है. कंपनी अपनी लगभग 30 प्रतिशत गैस आयातित LNG के जरिए प्राप्त करती है, जिसे मुख्य रूप से कमर्शियल और इंडस्ट्रियल उपभोक्ताओं को दिया जाता है.

पश्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध के कारण Strait of Hormuz से जहाजों की आवाजाही प्रभावित हो गई है. इस संकरे समुद्री मार्ग के जरिए ही भारत बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और LNG का आयात करता है. इस वजह से आयातित गैस की सप्लाई में बाधा आई है. आपूर्ति में आई इस बाधा के चलते कंपनी ने कमर्शियल और इंडस्ट्रियल ग्राहकों से कहा है कि वे अपनी तय गैस खपत का केवल 40 प्रतिशत ही इस्तेमाल करें.

40 प्रतिशत तक गैस खपत की रखी गई लिमिट

अधिकारी ने बताया कि इस 40 प्रतिशत सीमा तक गैस की खपत पर ग्राहकों से वही तय कीमत ली जाएगी, जिससे जरूरत पड़ने पर वे अन्य ईंधन विकल्पों की ओर भी जा सकें.

कंपनी के साथ तय औसत कीमत लगभग 40 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (SCM) है. इस सीमा से अधिक गैस इस्तेमाल करने पर स्पॉट मार्केट की दरें लागू होंगी. स्पॉट कीमतें उस वैकल्पिक गैस स्रोत को दर्शाती हैं, जिसे आयातित LNG की कमी पूरी करने के लिए कंपनी को खरीदना पड़ा है.

स्पॉट मार्केट में LNG की कीमतें हुईं दोगुनी

स्पॉट मार्केट में LNG की कीमतें सामान्य समय की तुलना में दोगुनी से भी अधिक हो गई हैं. पहले जहां कीमत करीब 10 डॉलर प्रति mmBtu थी, वहीं अब यह बढ़कर 24–25 डॉलर प्रति mmBtu तक पहुंच गई है.

अगर कमर्शियल और इंडस्ट्रियल ग्राहक 40 प्रतिशत से अधिक गैस का उपयोग करते हैं, तो अतिरिक्त खपत पर उन्हें 119 रुपये प्रति SCM की दर से भुगतान करना होगा.

ये भी पढ़ें- UPSC रिजल्ट जारी! अनुज अग्निहोत्री से लेकर राघव झुनझुवाला तक, देखें किसने हासिल की कौन-सी रैंक?

कंपनी का कहना है कि वह सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद सभी उपभोक्ताओं को गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने और ग्राहकों के हितों की रक्षा करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘जब तक पैर साथ देंगे…’, SIR मार्च में जया बच्चन का तेवर, राहुल-अखिलेश के साथ धरने पर बैठीं विपक्ष की नेता

SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद भवन से निर्वाचन…

4 minutes ago

डिनर के बाद एक ही कार से रवाना हुए मलाइका-अर्जुन, क्या रिश्ते को मिल रहा है दूसरा मौका?

Bollywood News: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के एक साथ स्पॉट होने से उनके पैचअप…

11 minutes ago

‘न कोई कार बिकी, न रॉकेट उड़ा…फिर एलन मस्क ने 24 घंटे में कैसे कमा डाले 5.7 लाख करोड़?

एलन मस्क की नेटवर्थ महज 24 घंटे में करीब 65 अरब डॉलर बढ़कर 1.04 ट्रिलियन…

12 minutes ago

आसमान में मिलेगा लजीज खाना; नवी मुंबई एयरपोर्ट ने TajSATS से मिलाया हाथ, दोगुनी की इनफ्लाइट कैटरिंग क्षमता

Navi Mumbai Airport: नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (NMIA) ने सर्दियों के व्यस्त हवाई यातायात…

12 minutes ago

पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ओएसडी मामले में सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की उस याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया,…

25 minutes ago