बिजनेस

भारत ने सेट किया ग्लोबल बेंचमार्क, डिजिटल पेमेंट ने बदली तस्वीर; BCG ने लगाई मुहर

BCG Report Highlights: भारत ने सरकारी योजनाओं में होने वाली पैसों की चोरी और लीकेज को रोकने में पूरी दुनिया के सामने एक शानदार मिसाल पेश की है. बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (BCG) की एक नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि भारत ने अपनी सरकारी कल्याणकारी योजनाओं (Welfare Schemes) में होने वाली लीकेज यानी पैसों की बर्बादी को करीब 13% तक कम कर दिया है. यह सब आधार कार्ड और डिजिटल पेमेंट की ताकत से मुमकिन हुआ है.

रिपोर्ट के मुताबिक, जिन राज्यों ने सरकारी योजनाओं को आधार से जोड़ा और बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट) जांच के साथ डिजिटल पेमेंट शुरू किया, वहां लीकेज में 12.7% की गिरावट आई है.

अरबों रुपये बचाए गए

  • सबसे खास बात यह है कि ऐसा करने में किसी भी जरूरतमंद या असली लाभार्थी का नाम नहीं काटा गया.
  • सिर्फ फर्जी नाम (Fake Names) और एक ही आदमी द्वारा बार-बार पैसा लेने की धोखाधड़ी को रोका गया.
  • इस सिस्टम से भारत हर साल करीब 10 बिलियन डॉलर (अरबों रुपये) बचा सकता है.

दलालों का खेल खत्म

आंध्र प्रदेश, झारखंड और राजस्थान जैसे राज्यों ने दिखाया है कि कैसे टेक्नोलॉजी का सही इस्तेमाल करके मदद को सीधे आखिरी आदमी तक पहुंचाया जा सकता है. अब करोड़ों भारतीयों को उनका राशन, कुकिंग गैस की सब्सिडी और मजदूरी का पैसा बिना किसी देरी के सीधे उनके खाते में मिल रहा है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह हुआ कि बीच में पैसा खाने वाले बिचौलियों (Middlemen) की दुकान बंद हो गई है.

ये भी पढ़ें: नवंबर में सरपट दौड़ी अर्थव्यवस्था, RBI की रिपोर्ट ने बताया बाजार के जोश का कारण

भारत बना दुनिया का ‘गुरु’

BCG की रिपोर्ट कहती है कि दुनिया भर की सरकारें हर साल गरीबों की मदद के लिए 21 ट्रिलियन डॉलर खर्च करती हैं, लेकिन धोखाधड़ी या गलतियों की वजह से इसमें से 3 ट्रिलियन डॉलर बर्बाद हो जाते हैं. भारत ने इस बर्बादी को रोकने का तरीका दुनिया को सिखा दिया है. BCG के मारियो गोंसाल्वेस ने कहा कि भारत के पास डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए दुनिया को गवर्नेंस का नया पाठ पढ़ाने का अनोखा मौका है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

15 minutes ago

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

45 minutes ago

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

2 hours ago

गांधी होने का मतलब 1920 में लौटना नहीं, 2027 की चुनौतियों का सामना नैतिक साहस से करना है

गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…

2 hours ago