बिजनेस

हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन गोपीचंद हिंदुजा का निधन, भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय ने दी श्रद्धां​जलि

Tribute To Gopichand Hinduja: हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन गोपीचंद परमानंद हिंदुजा (85) नहीं रहे. सोमवार दोपहर उन्‍होंने लंदन के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली. वे पिछले नौ महीने से बीमार चल रहे थे, उनके निधन से उद्योग जगत स्तब्ध है. उनकी गिनती यूके की सबसे अमीर शख्सियतों में होती थी. भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय की उनसे अच्‍छी मित्रता थी, दोनों ने काफी समय साथ बिताया था. उनके आकस्‍मिक निधन से सीएमडी उपेंद्र राय बहुत भावुक हो गए. उन्‍होंने उन्‍हें याद करते हुए भावुक श्रद्धांजलि दी.

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय ने हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन गोपीचंद हिंदुजा के साथ अपने 15 साल पुराने रिश्ते को बयां किया. साथ ही उन्‍होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X.com पर एक पोस्‍ट के जरिए उन्‍हें याद किया.

CMD उपेंद्र राय ने अपने पोस्ट में लिखा, “हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन स्वर्गीय गोपीचंद परमानंद हिंदुजा के निधन पर अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि! उनका निधन उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. गोपीचंद हिंदुजा ने वैश्विक स्तर पर भारत का नाम ऊंचा किया. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें. ॐ शांति!”

CMD उपेंद्र राय ने हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन गोपीचंद हिंदुजा को याद करते हुए कहा, “गोपीचंदजी का निधन होना, मेरे लिए बड़ी क्षति है. उनकी कमी हमेशा खलेगी. मेरे लिए वो हमेशा एक पिता की तरह थे, बड़े भाई की तरह भी थे, मित्र की तरह भी थे. क्या बोलूं उनके बारे में? बहुत ही सहज सरल और बड़े मन के इंसान थे.”

“मैं जब लंदन जाता था, तो गोपीचंदजी से मेरी बात होती थी. उनसे कई दफा मुलाकात हुई. जब लंदन में उन्‍होंने एक नए लग्जरी होटल का उद्घाटन किया था तो हमें ब्रेकफास्ट पर बुलाया. मॉरिशस के पीएम प्रवीण जुगनाथ मेरे मित्र थे, वो भी वहां आए. बॉलीवुड के दर्जन भर स्टार्स थे. 1.5 बिलियन डॉलर में खरीदी इमारत को हिंदुजा ग्रुप ने अपना होटल बनाया. उसके बाद उन्‍होंने लंच के लिए भी आमंत्रित किया था, तब भी वहां सैकड़ों मेहमान थे.”

लंदन के सेंट जेम्स पार्क की वॉक, जब वे कॉफी पर बुलाते थे

CMD उपेंद्र राय ने गोपीचंद हिंदुजा के साथ अपनी नजदीकियों के बारे में बताया, कि “लंदन में मेरी विजिट के दौरान सुबह 6 बजे सेंट जेम्स पार्क में गोपीचंद जी अपने क्रेडिट कार्ड से वुडन कैफे में कॉफी पे करते. तब 20-30 लोग ही उनके साथ होते थे, तब वो बॉलीवुड गानों पर ही बातें करते, कभी बिजनेस की एक लाइन नहीं बोलते थे.”

CMD उपेंद्र राय ने कहा,


“अगर गोपीचंद जी खुद फोन कर वॉक के लिए बुलाते, तो समझो आप उनके सबसे करीबी हो.”

“मेरे फोन पर गोपीचंद जी का आखिरी मैसेज अभी भी है”

CMD उपेंद्र राय ने गोपीचंद हिंदुजा को याद करते हुए कहा, “वे नौ महीने से मिल नहीं पाए, पर मेरे वॉट्सऐप पर उनका रिप्लाई आता रहा. उनका आखिरी मैसेज देखकर आज रो पड़ा. उनका निधन मेरे लिए भी अपूरणीय क्षति है.”

‘वे यूके के नंबर-1 बिजनेसमैन थे, देश के तीसरे सबसे अमीर’

गोपीचंद हिंदुजा यूके की संडे टाइम्स रिच लिस्ट में सात साल तक नंबर-1 रहे. भारत में मुकेश अंबानी, गौतम अडानी के बाद अगर कोई तीसरा नाम है तो हिंदुजा फैमिली या कुमार मंगलम बिरला का आता है, गोपीचंद जी के चेयरमैन रहते हिंदुजा ग्रुप विदेशों में काफी फैल गया.

“उनके पिता श्रीचंद हिंदुजा ईरान के शाह के सलाहकार थे. 1979 की क्रांति से पहले ही परिवार लंदन शिफ्ट हो गया. आज 40 देशों में हिंदुजा का कारोबार है—ट्रक, टेक्नोलॉजी, AI, डिजिटल, बैंकिंग—हर क्षेत्र में उनकी मजबूत साख है.”

सनातन-संतों के लिए गोपीचंद जी का खुला दिल, खुला घर

CMD उपेंद्र राय ने कहा, “चिदानंद मुनीजी, अवधेशानंदजी, कैलाशानंदजी, स्वामी रामदेव, बागेश्वर धाम-कोई संत लंदन आता तो गोपीचंद हिंदुजा भव्य भोज, मीटिंग, रहने की पूरी व्यवस्था करते. इतना बड़ा साम्राज्य, फिर भी उनमें सहजता कमाल की थी.”


⊆कुछ यादगार लम्हे⊇


Hinduja Group के चेयरमैन गोपीचंद हिंदुजा का निधन, लंदन में 85 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

4 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

4 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago