बिजनेस

BHEL की आय वित्त वर्ष 2024-25 में 19 प्रतिशत बढ़कर 27,350 करोड़ रुपये रही

सरकारी कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) की आय वित्त वर्ष 2024-25 में सालाना आधार पर 19 प्रतिशत बढ़कर 27,350 करोड़ रुपये हो गई है. यह जानकारी कंपनी द्वारा रविवार को दी गई. बीते वित्त वर्ष में कंपनी को अब तक इतिहास में सबसे अधिक 92,534 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं, जिससे कंपनी की ऑर्डर बुक बढ़कर 1,95,922 करोड़ रुपये की हो गई है. वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी को पावर सेक्टर में 81,349 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं और बीएचईएल के पास कुल 39 बॉयलर बनाने के ऑर्डर हैं.

बीएचईएल को अदाणी पावर ने सबसे अधिक 14 बॉयलर लगाने के ऑर्डर दिए हैं, उसके बाद नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) ने 11 बॉयलर के लिए ऑर्डर दिए हैं. छत्तीसगढ़, गुजरात और महाराष्ट्र की सरकारी कंपनियों ने भी बॉयलर के लिए ऑर्डर दिए हैं. नेवेली लिग्नाइट कॉरपोरेशन (एनएलसी) और दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) द्वारा दिए गए बॉयलर ऑर्डर की संख्या क्रमशः तीन और चार है. 39 बॉयलर में से 31, 800 मेगावाट के और आठ 660 मेगावाट के ऑर्डर हैं.

हाल ही में बीएचईएल को छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित हसदेव थर्मल पावर स्टेशन में दो 660 मेगावाट के ‘सुपरक्रिटिकल’ थर्मल पावर प्लांट की इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) के लिए एलओआई प्राप्त हुआ है. इस एग्रीमेंट में सुपरक्रिटिकल उपकरणों की आपूर्ति, जिसमें बॉयलर, टरबाइन, जनरेटर और अन्य संबंधित सहायक उपकरण शामिल हैं, के साथ-साथ सिविल कार्यों का निर्माण भी शामिल होगा.


ये भी पढ़ें: रक्षा उपकरण निर्यात को बढ़ावा देने के लिए ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम की दूसरी खेप भेजी गई फिलीपींस


कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 में बीएचईएल को इंडस्ट्रियल सेगमेंट में 11,185 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं, जो कंपनी की ट्रांसपोर्टेशन, डिफेंस, प्रोसेस इंडस्ट्रीज और इंडस्ट्रियल उपकरणों से क्षेत्रों में मजबूत बाजार स्थिति को दिखाता है.

कंपनी के बयान के अनुसार, बीएचईएल ने 8.1 गीगावाट ताप विद्युत क्षमता को शुरू किया है, जो प्रोजेक्ट डिलीवरी और ऑपरेशनल दक्षता पर कंपनी के निरंतर फोकस को दर्शाता है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago