Budget 2026 Stock Market: साल 2026-27 के केंद्रीय बजट से ठीक पहले रविवार को शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखा गया. बजट पेश होने के कारण आज बाजार खुला हुआ है. सुबह की शुरुआत गिरावट के साथ हुई लेकिन बाद में रिकवरी दिखी और बाजार बराबरी के स्तर पर आ गया. सोने और चांदी के दामों में भारी गिरावट आई और चांदी ने लोअर सर्किट छू लिया.
कारोबार की शुरुआत में BSE सेंसेक्स 13 अंक चढ़कर 82,282.82 पर पहुंचा लेकिन उतार-चढ़ाव जारी रहा। खबर लिखे जाने तक (सुबह 10:30 बजे) सेंसेक्स 82,491 पर कारोबार कर रहा था. NSE निफ्टी मामूली बढ़त के साथ खुला लेकिन 7.90 अंक फिसलकर 25,312.75 पर आ गया। बाद में निफ्टी 25,359 पर पहुंचा. बता दें कि बाजार में बार-बार गिरने और उठने का संकेत है कि निवेशक अभी बजट की दिशा तय नहीं कर पा रहे हैं. डिफेंस स्टॉक्स में तेजी देखी जा रही है.
सेंसेक्स पैक में सन फार्मा के शेयर करीब 3 प्रतिशत चढ़े. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, पावर ग्रिड, एनटीपीसी और एचडीएफसी बैंक भी लाभ में रहे। वहीं इन्फोसिस, टाटा स्टील, इटर्नल और टेक महिंद्रा के शेयर नुकसान में रहे. वहीं एशियाई बाजार रविवार को छुट्टी के कारण बंद हैं. अमेरिकी बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे.
केंद्रीय बजट से पहले सोने और चांदी के दामों में तेज गिरावट आईहाल की रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद निवेशकों ने प्रॉफिट बुकिंग तेज कर दी. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर लगातार दूसरे सत्र में गिरावट जारी रही.
चांदी के मार्च कॉन्ट्रैक्ट में 26,273 रुपये या 9 प्रतिशत की गिरावट आई और भाव 2,65,652 रुपये प्रति किलोग्राम पर लोअर सर्किट लगा. सोने के दाम भी धड़ाम से गिरे. व्यापारियों का कहना है कि बजट में कोई बड़ा ऐलान न होने की आशंका से निवेशक सतर्क हैं.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को बजट पेश कर रही हैं. बाजार में अनिश्चितता है कि बजट में टैक्स राहत, इंफ्रास्ट्रक्चर पैकेज या सेक्टर-विशेष ऐलान होंगे या नहीं. डिफेंस, फार्मा और बैंकिंग सेक्टर में सकारात्मक संकेत हैं लेकिन मेटल और कमोडिटी सेक्टर दबाव में है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…