बिजनेस

भारत में मॉल स्पेस की मांग लगातार तीसरे वर्ष आपूर्ति से अधिक रही: रिपोर्ट

भारत में रिटेल सेक्टर में मजबूत वृद्धि देखने को मिल रही है और मॉल स्पेस की मांग लगातार तीसरे वर्ष आपूर्ति से अधिक रही है. यह जानकारी बुधवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई. रिपोर्ट में कहा गया कि लीजिंग गतिविधियां मजबूत बनी हुई हैं. इसकी वजह देश के बड़े शहरों में संगठित रिटेल सेक्टर का तेजी से बढ़ना है.

एनारॉक रिटेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में 6.5 मिलियन वर्ग फुट से अधिक संगठित रिटेल स्पेस लीज पर दिया गया था, जो कि नई आपूर्ति से काफी अधिक है. इससे शॉपिंग मॉल में खाली स्थान में काफी कमी देखने को मिली है, जो कि घटकर अब 7.8 प्रतिशत रह गया है.

1,000 से 2,500 वर्ग फीट के बीच के स्टोर की भी मांग अधिक

रिपोर्ट में बताया गया कि इन सभी कारकों के चलते रेंटल वैल्यू में इजाफा देखने को मिला. साथ ही प्राइम रिटेल लोकेशन के लिए रिटेलर्स के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है. रिटेलर्स भी ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए बड़े स्टोर स्पेस की ओर रुख कर रहे हैं. 2,000 से 5,000 वर्ग फीट के बीच की जगहों के लिए सबसे ज्यादा लीजिंग ट्रांजैक्शन दर्ज किए गए हैं.

हालांकि, मॉल में सीमित जगहों की उपलब्धता के कारण 1,000 से 2,500 वर्ग फीट के बीच के स्टोर की भी काफी मांग है. रिटेल कैटेगरी में ब्यूटी और पर्सनल केयर और डिपार्टमेंटल स्टोर सेगमेंट में 2024 की दूसरी छमाही में लीजिंग गतिविधि में 11 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई.

अच्छी गुणवत्ता वाली आपूर्ति न जुड़ने तक किराए में बढ़ोतरी जारी रहेगी

रिपोर्ट के अनुसार, 2024 से 2028 के बीच 37.7 मिलियन स्क्वायर फीट का नया मॉल स्पेस आपूर्ति में जुड़ सकता है. सबसे ज्यादा आपूर्ति राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में होने की उम्मीद है, जो अकेले आगामी मॉल डेवलपमेंट का लगभग 47 प्रतिशत हो सकती है.

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर), हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे अन्य प्रमुख शहरों में भी संगठित रिटेल स्पेस में मजबूत वृद्धि देखी जाएगी. एनारॉक रिटेल के सीईओ और एमडी अनुज केजरीवाल ने कहा, “मॉल और हाईस्ट्रीट में किराए बढ़ रहे हैं और उम्मीद है कि जब तक नई अच्छी गुणवत्ता वाली आपूर्ति नहीं जुड़ती, तब तक इसमें बढ़ोतरी जारी रहेगी.”


ये भी पढ़ें: भारत का कॉफी निर्यात चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-फरवरी अवधि में 40 प्रतिशत बढ़ा


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago