भारत के 68 लाख कैंसर मरीजों ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) के जरिए इलाज कराया है और इसमें ग्रामीण भारत की हिस्सेदारी 75 फीसदी है. यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने संसद में दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत अब तक देशभर में 68 लाख से अधिक कैंसर उपचार किए जा चुके हैं, जिनकी कुल लागत 13,000 करोड़ रुपये से अधिक है. इनमें से 4.5 लाख से अधिक टारगेटेड उपचार हुआ है, जिनकी लागत लगभग 985 करोड़ रुपये है. कुल लाभार्थियों में से 76.32 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों से हैं.
केंद्रीय मंत्री ने गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) जैसे मधुमेह, हाईपरटेंशन और कैंसर की रोकथाम और प्रबंधन के लिए हाल ही में शुरू किए गए राष्ट्रव्यापी स्क्रीनिंग अभियान का भी जिक्र किया. यह अभियान 31 मार्च तक चलेगा और 30 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों की 100 प्रतिशत स्क्रीनिंग करने का लक्ष्य रखा गया है. इसे आयुष्मान आरोग्य मंदिर और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से एनपी-एनसीडी फ्रेमवर्क के तहत संचालित किया जा रहा है.
पीएमजेएवाई योजना के तहत ब्रेस्ट, माउथ और सर्वाइकल कैंसर सहित विभिन्न कैंसर का उपचार उपलब्ध है. योजना में मेडिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी और पैलिएटिव मेडिसिन के 500 से अधिक उपचार प्रक्रियाओं वाले 200 से अधिक पैकेज शामिल हैं. इनमें से 37 पैकेज टारगेटेड इलाज से जुड़े हैं. स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि जो लोग कैंसर से पीड़ित हैं और गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) हैं, वे स्वास्थ्य मंत्री कैंसर रोगी कोष (एचएमसीपीएफ) के तहत एक बार की वित्तीय सहायता के रूप में 15 लाख रुपये तक प्राप्त कर सकते हैं.
उन्होंने बताया कि जनऔषधि स्टोर्स और 217 अमृत फार्मेसी के माध्यम से ब्रांडेड दवाओं की तुलना में 50 प्रतिशत से 80 प्रतिशत सस्ती दरों पर जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. कुल 289 ऑन्कोलॉजी दवाएं बाजार मूल्य से आधे दाम पर दी जा रही हैं.
वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट में 200 डे-केयर कैंसर केंद्रों की स्थापना का प्रावधान किया गया है. इसके अलावा, राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम के तहत देशभर में 770 जिला एनसीडी क्लीनिक, 233 कार्डियक केयर यूनिट, 372 जिला डे-केयर सेंटर और 6,410 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एनसीडी क्लीनिक स्थापित किए गए हैं. बताया गया कि देशभर में 19 राज्य कैंसर संस्थान और 20 तृतीयक कैंसर देखभाल केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां एडवांस कैंसर देखभाल सेवाएं प्रदान की जा रही हैं. देशभर में 372 जिला डे-केयर केंद्रों के माध्यम से कीमोथेरेपी सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं.
ये भी पढ़ें: भारत में मॉल स्पेस की मांग लगातार तीसरे वर्ष आपूर्ति से अधिक रही: रिपोर्ट
-भारत एक्सप्रेस
Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…
Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…
Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…
Gold-Silver Price Today: वैश्विक बाजार में सोना 24% सस्ता हुआ है, जबकि भारत में यह…
Middle East News: रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद सऊदी अरब ने यमन में भीषण…
PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…