बिजनेस

Elon Musk: ‘क्या मैं बन सकता हूं ट्विटर का CEO?’ – फेमस YouTuber के सवाल का एलन मस्क ने दिया मजेदार जवाब

Elon Musk: दुनिया के फेमस YouTuber, जिमी ‘मिस्टर बीस्ट’ का एक सवाल इन दिनों सोशल मीडिया पर खुब चर्चा का विषय बना हुआ है. डोनाल्डसन का सवाल है कि क्या वह ट्विटर के सीईओ बन सकते हैं. फेमस YouTuber का ये बयान ट्विटर के सीईओ एलन मस्क द्वारा एक पोल चलाने के कुछ दिनों बाद आया है, जिसमें एलन मस्क ने यूजर्स से पूछा था कि क्या उन्हें माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के शीर्ष पर बने रहना चाहिए. सोमवार को किए गए इस पोस्ट के परिणामों में, 57 प्रतिशत मतदाता यानि कि 10 मिलियन वोटों ने मस्क के पद छोड़ने का समर्थन किया है.

मस्क ने इन पोल के परिणामों को शेयर करते हुए कहा था कि यदि कोई दूसरा योग्य व्यक्ति मिलता है तो वह ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में अपना पद छोड़ देंगे. दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने ट्विटर पर पोस्ट में लिखा कि जैसे ही मैं किसी ऐसे मूर्ख व्यक्ति को देखूंगा जो काम कर सकता है, मैं सीईओ के पद से इस्तीफा दे दूंगा! उसके बाद, मैं सिर्फ सॉफ्टवेयर और सर्वर टीमों को चलाऊंगा.

ये भी पढ़ें- Elon Musk: ट्विटर के CEO पद से इस्तीफा देने को तैयार हैं एलन मस्क, बताया कब छोड़ देंगे सीईओ की कुर्सी

वहीं इस पोस्ट पर आज डोनाल्डसन ने एक ट्वीट करते हुए पूछा कि क्या वह सोशल मीडिया कंपनी चला सकते हैं. डोनाल्डसन ने कहा कि “क्या मैं नया ट्विटर सीईओ बन सकता हूं?”. 24 वर्षीय यूट्यूबर के ट्वीट का जवाब देते हुए एलन मस्क ने लिखा कि , “यह सवाल से बाहर नहीं है.”

 

ट्विटर खरीदने के बाद एलन मस्क ने कई बदलाव किए

बता दें कि ट्विटर को खरीदने के बाद एलन मस्क ने कई बदलाव किए है, अक्टूबर के आखिर महिने में भारतीय मूल के पराग अग्रवाल को सीईओ पद से हटाया था. जिसके बाद वह खुद सीईओ बने थे. इसी के बाद ट्विटर के हजारों कर्मचारियों की छंटनी भी की गई और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) सहित कई विवादास्पद व्यक्तित्वों और संगठनों के अकाउंट से प्रतिबंध को हटाया है. मस्क ने पहले बताया था कि वह ट्विटर के सीईओ के रूप में लंबे समय तक काम नहीं करने वाले है. मस्क फिलहाल टेस्ला इंक, स्पेसएक्स, द बोरिंग कंपनी, न्यूरालिंक और मस्क फाउंडेशन के सीईओ हैं.

–भारत एक्सप्रेस
Dimple Yadav

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

3 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

6 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

6 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

7 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

7 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

7 hours ago