बिजनेस

2030 तक देश की GDP में 120 अरब डॉलर का योगदान दे सकते हैं Startups: Kalaari Capital

भारत एक परिवर्तनकारी युग के मुहाने पर खड़ा है, जहां स्टार्ट-अप्स इसकी आर्थिक वृद्धि के पीछे प्रेरक शक्ति के रूप में तैनात हैं. बेंगलुरु स्थित वेंचर कैपिटल फर्म कलारी कैपिटल (Kalaari Capital) ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि देश के स्टार्ट-अप्स 2030 तक देश की GDP में 120 अरब डॉलर का योगदान दे सकते हैं, जो वर्तमान स्तर से लगभग 3.5 गुना अधिक है.

2047 तक स्टार्ट-अप्स की वैल्यु 1.6 ट्रिलियन डॉलर

2023 में भारतीय स्टार्ट-अप्स ने देश की GDP में 35 अरब डॉलर का योगदान दिया है. यह नंबर 2047 तक बढ़कर 1.6 ट्रिलियन डॉलर हो सकती है, जब भारत 35 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य रखता है. अगर हम विकसित देशों की बात करें, तो उनके GDP में टेक स्टार्ट-अप्स का योगदान लगभग 5-10 प्रतिशत है.

इनमें से एडटेक बाजार के 2030 तक 20 प्रतिशत की CAGR से बढ़ने की उम्मीद है. इस विकास पथ को सपोर्ट करते हुए एडटेक स्टार्ट-अप ने अब तक निवेशकों से 12 अरब डॉलर से अधिक का फंड जुटाया है. दूसरी ओर हेल्थटेक स्टार्ट-अप ने भारत में डिजिटलीकरण को बढ़ाने के लिए 7 अरब डॉलर का फंड जुटाया है. 26 यूनिकॉर्न वाले फिनटेक सेक्टर में अगले तीन वर्षों में पांच गुना वृद्धि होने की उम्मीद है.

2030 तक 10,000 डीपटेक स्टार्ट-अप्स

रिपोर्ट ने इस बात पर जोर दिया कि भारत के आर्थिक पथ के लिए डीपटेक महत्वपूर्ण है. रिपोर्ट में कहा गया है, “वर्तमान में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े डीपटेक इकोसिस्टम की मेजबानी करता है. 2030 तक डीपटेक स्टार्ट-अप की संख्या 3,600 से बढ़कर लगभग 10,000 हो जाएगी. इसलिए, इस क्षेत्र में फंडिंग भी बढ़ेगी.”

रिपोर्ट में कहा गया है कि डीपटेक सेक्टर मुख्य रूप से स्पेसटेक, क्लाइमेटटेक, सेमीकंडक्टर, मोबिलिटी और ईवी और साइबर-फिजिकल सिस्टम द्वारा संचालित होगा.

भारत को अपना पहला निजी तौर पर प्रबंधित डीपटेक इनोवेशन हब भी मिला है, जो इनक्यूबेशन केंद्रों से उत्तीर्ण सदस्यों को एकजुट करके 100 मिलियन डॉलर जुटाएगा और उन्हें अपने नए विचारों को वास्तविकता में बदलने के लिए सपोर्ट  प्रदान करेगा.


ये भी पढ़ें: भारत की 2032 तक रिन्यूएबल एनर्जी भंडारण की क्षमता 60 गीगावाट तक हो जाएगी: SBI रिपोर्ट


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

2 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

2 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

2 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

2 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

2 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

3 hours ago