प्रतीकात्मक फोटो.
MahaKumbh 2025: महाकुंभ के प्रारंभ होने की घड़ी नजदीक आते ही योगी सरकार ने महाकुंभ के महाआयोजन को लेकर अपनी समस्त तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. इस बार महाकुंभ दिव्य-भव्य होने के साथ ही डिजिटल भी होने जा रहा है और इसी डिजिटल महाकुंभ में जल्द ही एक और कड़ी जुड़ने वाली है. सीएम योगी के विजन अनुसार, महाकुंभ में तैनात पुलिसकर्मियों की चुनौतियों को ध्यान में रखकर एक ऐसे ऐप का विकास होने जा रहा है जिसके जरिए उन्हें मेला क्षेत्र की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध होगी. इसमें रूट्स, महत्वपूर्ण स्थल और पुलिस अधिकारियों के नंबर समेत कई फीचर्स होंगे, जो पुलिसकर्मियों के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा. इसे विशेष तौर पर क्राउड मैनेजमेंट के दृष्टिगत निर्मित कराया जा रहा है, जिसके जरिए मेला क्षेत्र में किसी भी आपात स्थिति में क्विक रिस्पॉन्स मैनेजमेंट प्रक्रिया को पूरा किया जा सके.
महाकुंभ मेला 2025 पुलिस मोबाइल ऐप विकसित करने का उद्देश्य इस बड़े आयोजन के दौरान पुलिस बल की दक्षता, समन्वय और प्रतिक्रिया क्षमताओं को बढ़ाना है. करोड़ों आगंतुकों के आने की उम्मीद के साथ, ऐप का उद्देश्य एक मजबूत डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म प्रदान करना है जो पुलिस कर्मियों के बीच निर्बाध संचार, प्रभावी घटना प्रबंधन और वास्तविक समय की जानकारी साझा करने में सक्षम बनाता है.
योजना के अनुसार, ऐप सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने, कानून और व्यवस्था बनाए रखने और आपात स्थितियों पर तेज़ी से प्रतिक्रिया करने के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण के रूप में काम करेगा. यह केंद्रीकृत समन्वय व संचार से लैस होगा जो चैट कार्यक्षमता व घटना रिपोर्टिंग के माध्यम से विभिन्न रैंक के अधिकारियों के बीच वास्तविक समय के संचार की सुविधा प्रदान करेगा. यह उचित अपडेट पहुंचाने के लिए प्रासंगिक जानकारी तक पहुंचाने, वास्तविक समय की स्थिति अपडेट के साथ ऐप के माध्यम से घटनाओं की आसान लॉगिंग व ट्रैकिंग की सुविधा उपलब्ध कराएगा.
एसएसपी महाकुंभ राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि यह ऐप महाकुंभ मेला क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों के लिए सहायक सिद्ध होगा. यह विशेष रूप से महाकुंभ मेला क्षेत्र में डिप्लॉय होने वाले पुलिसकर्मियों के लिए कारगर होगा. उन्हें मेला क्षेत्र के विभिन्न सेक्टर्स, रूटमैप और विभिन्न प्रकार की जानकारियां प्राप्त हो सकेंगी. इससे उन्हें सुगमता से मेला क्षेत्र के किसी भी एरिया में मूवमेंट करने में मदद मिलेगी. यह ऐप महाकुंभ शुरू होने के पहले कार्य करना शुरू कर देगा और हर पुलिसकर्मी के मोबाइल में इसे डाउनलोड कराया जाएगा. ऐप के विकास के लिए कार्यदायी संस्था के चयन की प्रक्रिया जारी है.
सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी क्रीमीलेयर मामले में केंद्र सरकार को बड़ा झटका देते हुए पुनर्विचार…
Delhi news: दिवाली से ठीक पहले दिल्ली के गफ्फार मार्केट और गांधी नगर में भीषण…
Patna Maner Encounter: पटना के मनेर में पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भोलू हत्याकांड के…
Anant Singh Road Show: मोकामा विधायक अनंत सिंह पटना से प्रयागराज जा रहे हैं. आरा…
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी पेट्रोलियम के आयात पर प्रतिबंध लगाने वाले…
SP BJP Poster War: यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भगवान कृष्ण के नाम…