बिजनेस

भारत का बैंकिंग सेक्टर मजबूत, खराब लोन में आएगी गिरावट: S&P Global

भारत का वित्तीय सेक्टर लगातार मजबूत बना हुआ है. सरकार द्वारा किए जा रहे सुधारों और अर्थव्यवस्था की तेज आर्थिक गति से इसे सहारा मिल रहा है. यह जानकारी एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने 2025 बैंकिंग आउटलुक में दी.

एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स में एनालिस्ट, दीपाली सेठ-छाबड़िया ने कहा, “हमें लगता है कि एसेट क्वालिटी स्थिर हो जाएगी और 31 मार्च,2025 तक बैंकिंग सेक्टर में खराब लोन घटकर ग्रॉस लोन का केवल 3 प्रतिशत रहने की उम्मीद है. इस सकारात्मक ट्रेंड की वजह मजबूत कॉरपोरेट बैलेंसशीट का होना और रिक्स मैनेजमेंट प्रथाओं का बढ़ना है.”

रिटेल लोन के अंडरराइटिंग स्टैंडर्ड मजबूत

रिपोर्ट में आगे कहा गया कि रिटेल लोन के अंडरराइटिंग स्टैंडर्ड मजबूत बने हुए हैं. हालांकि, पर्सनल लोन की वृद्धि के कारण जोखिम बना हुआ है.

एसएंडपी ग्लोबल का अनुमान है कि लोन ग्रोथ (विशेषकर रिटेल सेगमेंट में) जीडीपी की वृद्धि दर से अधिक रहेगी. हालांकि, डिपॉजिट वृद्धि दर में कम रह सकती है और इसका प्रभाव क्रेडिट-डिपॉजिट रेश्यो देखने को मिल सकता है.

मुनाफे की स्थिति मजबूत बनी रहेगी

रेटिंग एजेंसी के मुताबिक, क्रेडिट लागत वित्त वर्ष 2024 में 0.8 प्रतिशत के दशकीय निचले स्तर पर रहने के बाद फिर से सामान्य होकर 0.8 प्रतिशत से लेकर 0.9 प्रतिशत के बीच रह सकती है. इसके बाद भी मुनाफे की स्थिति मजबूत रहेगी. वित्त वर्ष 25 में एसेट्स पर औसत रिटर्न 1.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है.

हाल में आई आरबीआई की रिपोर्ट में बताया गया कि भारतीय फाइनेंसियल सिस्टम मजबूत बना हुआ है और व्यापक आर्थिक स्थिरता का इसे फायदा मिल रहा है.

बैंकिंग क्षेत्र अच्छी तरह से पूंजीकृत

रिपोर्ट के मुताबिक, बैंकिंग क्षेत्र अच्छी तरह से पूंजीकृत है और इसकी अच्छी बैलेंस शीट उच्च जोखिम अवशोषण क्षमता को दर्शाती है, जबकि एनबीएफसी क्षेत्र और शहरी सहकारी बैंकों में भी सुधार जारी है.

वित्त मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, देश के शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंकों का ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (एनपीए) जून 2024 तक कम होकर 2.67 प्रतिशत रह गया है, जो कि मार्च 2018 तक 11.18 प्रतिशत था.

आईएएनएस

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago