बिजनेस

भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की जीवीए ग्रोथ वित्त वर्ष 24 में 11.89 प्रतिशत रही, रोजगार में जबरदस्त इजाफा

India Manufacturing Sector Growth: भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने वित्त वर्ष 2024 में बड़ी छलांग लगाई है. ग्रॉस वैल्यू एडेड (GVA) ग्रोथ 11.89% दर्ज की गई, जबकि पिछले साल यह 7.3% थी. यह जानकारी सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से जारी एनुअल सर्वे ऑफ इंडस्ट्रीज (ASI) में सामने आई.

औद्योगिक उत्पादन में बढ़त

रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल 2023 से मार्च 2024 के बीच औद्योगिक उत्पादन 5.80% बढ़ा है. यह महामारी के बाद इंडस्ट्री की तेजी से हो रही रिकवरी का संकेत देता है.

रोजगार में जबरदस्त इजाफा

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में रोजगार सालाना आधार पर 5.92% बढ़ा. बीते 10 सालों में इस सेक्टर में 57 लाख से ज्यादा नई नौकरियां जुड़ीं. वित्त वर्ष 24 में 1.95 करोड़ से ज्यादा लोग फैक्ट्रियों में कार्यरत रहे.

इन इंडस्ट्रीज ने दिया सबसे बड़ा योगदान

जीवीए ग्रोथ में सबसे ज्यादा योगदान देने वाली 5 प्रमुख इंडस्ट्रीज रही:

  • बेसिक मेटल
  • मोटर इंश्योरेंस
  • केमिकल प्रोडक्ट्स
  • फूड प्रोडक्ट्स
  • फार्मास्युटिकल्स

इन राज्यों ने रोजगार में मारी बाजी

रोजगार सृजन के मामले में तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक सबसे आगे रहे। इन राज्यों में फैक्ट्री जॉब्स की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी रही. भारत के GDP में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की हिस्सेदारी करीब 17% है. कोविड के बाद इस सेक्टर की लगातार वृद्धि ने दिखाया है कि यह श्रम-प्रधान राज्यों में रोजगार और आर्थिक सुधार दोनों का आधार बन रहा है.

ये भी पढ़ें: उद्योगों में रोजगार और निवेश में बढ़ोतरी, ASI रिपोर्ट ने बताए अहम आंकड़े

वैश्विक चुनौतियों के बीच अवसर

अमेरिका द्वारा भारतीय आयात पर 50% शुल्क लगाने के बाद विशेषज्ञों का कहना है कि भारत के लिए यह सही समय है. देश को ‘मेक इन इंडिया 2.0’ को बढ़ावा देना चाहिए, सप्लाई चेन मजबूत करनी चाहिए और निर्यात के नए बाजार तलाशने चाहिए.

भविष्य की उम्मीदें

एसबीआई रिसर्च की हालिया रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि FY26 की पहली तिमाही में भारत की GDP 6.8% से 7% तक बढ़ सकती है. वहीं इस अवधि के लिए GVA ग्रोथ करीब 6.5% रहने की संभावना है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

सीएम योगी के प्रयासों से 9 लाख से अधिक घरों की छतों पर लगे सोलर प्लांट, जर्मनी-ऑस्ट्रेलिया को दे रहा टक्कर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में…

20 minutes ago

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…

26 minutes ago

नाना पाटेकर पर लगे आरोपों को लेकर बेटे मल्हार का छलका दर्द, तनुश्री दत्ता पर कही बड़ी बात; माता-पिता के रिश्ते पर भी किया खुलासा

Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…

31 minutes ago

यूपी में युवाओं के लिए बड़ा मौका; योगी सरकार की ‘स्टार्टअप नीति-2026’ लॉन्च, अब एआई और डीप-टेक आइडिया को मिलेगी रफ्तार

योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…

38 minutes ago

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

1 hour ago