WAVES 2025 के उद्घाटन सत्र में मुकेश अंबानी
Mukesh Ambani Speech: मुंबई में आयोजित WAVES 2025 शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, मुकेश अंबानी ने एक प्रेरणादायक भाषण दिया. इस वैश्विक आयोजन में 90 देशों के प्रतिनिधि और 10,000 से अधिक डेलीगेट्स शामिल हुए. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे.
मुकेश अंबानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति को विशेष रूप से उल्लेखनीय बताया, खासकर हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद. उन्होंने इस मौके पर शहीदों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि 145 करोड़ भारतीय मोदी जी के साथ खड़े हैं. उन्होंने कहा, “भारत की जीत निश्चित है.”
अंबानी ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक और मनोरंजन इंडस्ट्री सिर्फ ‘सॉफ्ट पावर’ नहीं, बल्कि ‘रियल पावर’ है. भारत की हजारों वर्षों पुरानी परंपरा में रामायण, महाभारत और लोक कथाओं जैसे असीमित कहानियाँ हैं जो आज भी दुनिया भर के दिलों को छूती हैं. उन्होंने कहा कि इन कहानियों में प्रेम, करुणा, साहस और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता जैसे सार्वभौमिक मानवीय मूल्य निहित हैं.
उन्होंने बताया कि कैसे भारत की युवा पीढ़ी आधुनिक डिजिटल तकनीकों और एआई (AI) जैसे टूल्स के माध्यम से इन कहानियों को अधिक प्रभावशाली बना सकती है. उन्होंने भरोसा जताया कि भारत के क्रिएटिव प्रोफेशनल्स ग्लोबल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल करेंगे.
मुकेश अंबानी ने इस अवसर पर कहा कि भारत की मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री फिलहाल $28 बिलियन की है, लेकिन अगले दस वर्षों में यह $100 बिलियन तक पहुँच सकती है. इससे न केवल रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी.
अपने भाषण का समापन करते हुए अंबानी ने WAVES को दुनिया का प्रमुख क्रिएटिव प्लेटफॉर्म बनाने का संकल्प दोहराया. उन्होंने कहा कि यह मंच हर साल बड़े स्तर पर बढ़ेगा और वैश्विक स्तर पर भारत की रचनात्मक शक्ति को सामने लाएगा. उन्होंने कहा — “Let the stories flow. Let the waves rise.”
AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…
Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…
Gold Price Today: इस हफ्ते सोने के दाम में 3,000 रुपए और चांदी की कीमत…
Ghaziabad Police Encounter: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित विजयनगर इलाके में पुलिस और बदमाशों के…
मौसम विभाग (IMD) ने 18 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी…
France Protests: फ्रांस में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हुए देशव्यापी प्रदर्शनों ने हिंसक रूप…