Health insurance
Health insurance 2025: भारत में बीमा को लंबे समय तक एक ऐसी चीज माना गया, जिसे साल में बस एक बार खरीदा जाता है और फिर शायद किसी दावे के वक्त ही याद आता है. लेकिन समय बदल रहा है. बढ़ती चिकित्सा लागत, लोगों की आर्थिक जागरूकता और आसान पहुँच के लिए सरकार व नियामक संस्थाओं की कोशिशों ने लोगों के नजरिए में बड़ा बदलाव ला दिया है. अब उपभोक्ता सिर्फ “सुरक्षा” नहीं, बल्कि अपनी रोजमर्रा की सेहत और वेलनेस को समझने वाले समाधान ढूंढ रहे हैं.
2025 में उपभोक्ता ऐसी बीमा सेवाओं की तरफ खिंच रहे हैं जो सरल, पारदर्शी हों और जीवन से जुड़ी छोटी-बड़ी जरूरतों को लगातार सपोर्ट करें. इसी बदलती सोच को ध्यान में रखते हुए Aditya Birla Capital Digital का ABCD ऐप बीमा की पारंपरिक परिभाषा से आगे बढ़कर, हेल्थ और फाइनेंशियल वेलनेस को एक ही जगह जोड़ने वाला प्लेटफॉर्म बन गया है.
यहां बीमा सिर्फ संकट के वक्त काम आने वाला विकल्प नहीं, बल्कि रोजमर्रा के जीवन का सक्रिय साथी बनकर सामने आता है. ABCD ऐप बीमा को कैसे बनाता है ज्यादा स्मार्ट और उपयोगी?
सिर्फ कुछ सेकंड के फेस स्कैन से बेसिक हेल्थ इनसाइट्स मिल जाती हैं, जो यूजर को समय रहते सेहत पर ध्यान देने की आदत सिखाती हैं.
यूजर अपने परिवार के सदस्यों को जोड़ सकते हैं, उनकी सेहत ट्रैक कर सकते हैं और उनके लिए उपयुक्त बीमा योजनाएं देख सकते हैं.
चाहे पॉलिसी ABCD ऐप से खरीदी हो या कहीं और से सारी जानकारी एक ही डैशबोर्ड पर मिल जाती है. इससे न सिर्फ नियम समझना आसान होता है बल्कि कोई रिन्यूअल मिस भी नहीं होता.
उपयुक्त स्वास्थ्य प्रोफाइल वाले ग्राहकों को “सिंप्लिफाइड अप्रूवल प्रोसेस” मिलता है. मतलब मेडिकल फॉर्म और टेस्ट की झंझट कम और प्रक्रिया ज्यादा आसान.
ABCD ऐप का नया 360-डिग्री प्रोटेक्शन मॉडल केवल बीमा कवरेज तक सीमित नहीं है. इसमें शामिल हैं:
इन सभी सेवाओं को साथ रखने से बीमा, स्वास्थ्य और वित्त, तीनों एक ही प्लेटफॉर्म पर आसान हो जाते हैं.
IRDAI ने 2047 तक “Insurance for All” का लक्ष्य रखा है. इस मिशन के साथ सरकारी समर्थन, डिजिटल समाधान और बढ़ती मांग, सब मिलकर ऐसे प्लेटफॉर्मों के लिए मजबूत आधार तैयार कर रहे हैं. खासकर भारत के मध्यम वर्ग के लिए, जो पहली बार बीमा खरीद रहा है, ABCD ऐप एक आसान, भरोसेमंद और बिना झंझट वाला अनुभव देता है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
CM Yogi UP Digital Kaushal Margdarshika: योगी सरकार परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को रफ्तार…
केंद्रीय सचिवालय लाइब्रेरी के स्थानांतरण विवाद में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल…
UP Lakhpati Didi Milk Business: योगी सरकार के ग्रामीण आजीविका मिशन से 4 लाख से…
सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में SC-ST सीटों के…
UP Swami Vivekananda Yuva Sashaktikaran Yojana: IIM लखनऊ के अध्ययन में खुलासा- योगी सरकार द्वारा…
बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…