बिजनेस

iPhone 16E एप्पल के लिए भारत में मील का पत्थर साबित होगा: विशेषज्ञ

उद्योग विशेषज्ञों ने गुरुवार को कहा कि एप्पल द्वारा भारत में अपने विकास की गति को बनाए रखने और विकसित बाजारों में मांग को फिर से बढ़ाने के लिए आईफोन 16ई का लॉन्च एक महत्वपूर्ण कदम है.

एप्पल ने हाल ही में आईफोन 16ई की घोषणा की है, जो आईफोन 16 लाइनअप का एक नया प्रोडक्ट है.

यह ज्यादा किफायती मूल्य पर पावरफुल कैपेबिलिटी प्रदान करता है.

यह फोन ए18 चिप की इंडस्ट्री-लीडिंग एफिशिएंसी और एप्पल द्वारा डिजाइन किए गए पहले सेलुलर मॉडेम के साथ फास्ट, स्मूद परफॉर्मेंस और बेहतरीन बैटरी लाइफ के साथ लाया गया है.

साइबरमीडिया रिसर्च (सीएमआर) के अनुसार, प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में भारत में सालाना आधार पर 36 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि देखी गई, जबकि सुपर-प्रीमियम (50,000 रुपये से 1,00,000 रुपये) और उबर-प्रीमियम (1,00,000 रुपये से ऊपर) सेगमेंट में क्रमशः 10 प्रतिशत और 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई.

अब हर पांच डिवाइस में से लगभग एक प्रीमियम स्मार्टफोन है, जो कंज्यूमर की कटिंग-एज टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल-ऑरिएंटेड वरीयता से जुड़ा है.

2024 की चौथी तिमाही में एप्पल ने पहली बार भारत में टॉप पांच स्मार्टफोन ब्रांडों में प्रवेश किया, जिसने सालाना आधार पर 72 प्रतिशत वृद्धि और 11 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल की.

साइबरमीडिया रिसर्च (सीएमआर) के वीपी-इंडस्ट्री रिसर्च ग्रुप, प्रभु राम ने कहा, “यह लेटेस्ट आईफोन 16ई एप्पल के लिए एक मील का पत्थर है, जो कंपनी को अपने एंड-टू-एंड प्लेटफॉर्म पर पूर्ण नियंत्रण की दिशा में एक कदम और करीब लाता है, जो कि हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर को निर्बाध रूप से इंटीग्रेट करता है.”

उन्होंने कहा कि आईफोन एसई में एप्पल के इन-हाउस सेलुलर मॉडेम को शामिल करना एक नए युग की शुरुआत का संकेत देता है, जो अपकमिंग आईफोन 17 सीरीज और उससे आगे की सीरीज के लिए एप्पल की मालिकाना मॉडेम टेक्नोलॉजी के लिए व्यापक बदलाव की नींव रखता है.

राम ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा, “भारत एप्पल की लंबे समय की विकास रणनीति का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बना हुआ है. ठीक वैसे ही जैसे चीन पिछले दशक में था. हालांकि भारत में एप्पल के लिए अभी भी शुरुआती दिन हैं, लेकिन इसके चल रहे रिटेल विस्तार, मार्केटिंग प्रयास और अफोर्डेबिलिटी पहल शहरी और आकांक्षी भारत में विकास के लिए पर्याप्त गुंजाइश प्रदान करती हैं.”

काउंटरपॉइंट रिसर्च में मोबाइल डिवाइस और इकोसिस्टम के शोध निदेशक तरुण पाठक के अनुसार, नया आईफोन 16ई प्रभावशाली है.

पाठक ने आईएएनएस को बताया, “कैमरे जैसे कुछ प्रमुख खरीद निर्णय कारकों में, आईफोन 16 बेस अभी भी एक आकर्षक विकल्प साबित होता है.

भारत में प्रीमियम सेगमेंट ईएमआई खरीद से जुड़ा है, जिसमें 10 में से 5 यूजर्स अपने डिवाइस खरीदने के लिए फाइनेंसिंग चुनते हैं.”

आईफोन 16ई 128जीबी, 256जीबी और 512जीबी स्टोरेज क्षमता में उपलब्ध होगा. इस नए फोन की शुरुआती कीमत 59,900 रुपये है. आईफोन 16ई दो मैट फिनिश कलर काला और सफेद में उपलब्ध होगा. शुक्रवार से प्री-ऑर्डर शुरू होंगे और 28 फरवरी से उपलब्धता शुरू होगी.


ये भी पढ़ें- 23-35 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ 2047 तक भारत उच्च आय वाला देश बन जाएगा


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

2 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

3 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago