बिजनेस

TikTok का ‘सीक्रेट कमबैक’! 200 मिलियन यूजर्स के लिए खुशखबरी, क्या आप भी चला पा रहे हैं?

TikTok Comeback in India: क्या भारत में एक बार फिर चीनी शॉर्ट-वीडियो ऐप TikTok की वापसी होने वाली है? पांच साल पहले, जब भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए इस ऐप पर प्रतिबंध लगाया था, तब लाखों भारतीय यूजर्स निराश हुए थे, लेकिन अब सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने दावा किया है कि वे वेबसाइट के जरिए TikTok को एक्सेस कर पा रहे हैं. इस खबर ने उन सभी के बीच उम्मीद जगा दी है, जो इस ऐप के दिवाने थे. हालांकि, अभी तक न तो वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म टिकटॉक की मूल कंपनी बाइटडांस और न ही सरकार ने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान दिया है.

चीन का लोकप्रिय वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म टिकटॉक करीब 5 साल बाद भारत में एक्टिव हुआ है. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने लिखा है कि वे वेबसाइट पर टिकटॉक चला पा रहे हैं. अब अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या टिकटॉक भारत में पूरी तरह से वापसी करने वाला है.

कुछ यूजर्स देख पा रहे हैं, कुछ नहीं

रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया है कि वेबसाइट पर टिकटॉक काम कर रहा है. कुछ ने कहा वे तो वेबसाइट पर भी टिकटॉक नहीं चला पा रहे हैं. वहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं, जो सब-पेज नहीं खोल पा रहे हैं. हालांकि, हमने जब वेबसाइट एक्सेस की तो होम पेज के अलावा सभी पेज एरर नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: ट्रंप को मिर्ची लगने वाली है! पहले जापान, फिर चीन जाएंगे पीएम मोदी; क्या है दौरे का मकसद?

अब लगाए जा रहे हैं कयास

कयास लगाए जा रहे हैं कि टिकटॉक की वापसी धीरे-धीरे यानी चरणबद्ध तरीके से हो सकती है. हालांकि, टिकटॉक की कंपनी बाइटडांस या खुद टिकटॉक की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. गौर करने वाली बात ये है कि वेबसाइट कुछ यूजर्स के लिए खुल रही है, लेकिन टिकटॉक का मोबाइल ऐप अभी भी भारत में उपलब्ध नहीं है. गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर पर टिकटॉक डाउनलोड के लिए मौजूद नहीं है.

2020 में क्यों बैन हुआ था TikTok?

साल 2020 में भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता के खतरे का हवाला देते हुए टिकटॉक सहित 59 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया था. यह फैसला भारत और चीन के बीच गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़पों के बाद लिया गया था. अब चीन से सुधरते संबंधों के बीच इस खबर को बल मिल रहा है कि आने वाले समय में TikTok जल्द भारत में चालू हो सकता है.

ये भी पढ़ें: आलोचना नहीं झेल पा रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप! पूर्व NSA के घर FBI का छापा; जॉन बोल्टन ने खोली पोल

भारत और चीन के रिश्ते सुधर रहे हैं

हाल के दिनों में भारत और चीन के रिश्ते सुधरने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. दोनों देशों ने सीमा विवाद को सुलझाने के लिए 24 दौर की बातचीत की है. चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने भी भारत की यात्रा की है. सीमा पर तनाव कम हुआ है और भारत से चीन के लिए सीधी उड़ानें भी शुरू होने की घोषणा हुई है. व्हाइट हाउस ने भी मंगलवार को एक आधिकारिक टिकटॉक अकाउंट लॉन्च किया था. अब देखना यह है कि टिकटॉक की भारत में वापसी होगी या नहीं और यदि होगी तो कब तक होगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago