बिजनेस

अहमदाबाद में अदाणी मैराथन का 10वां संस्करण, 32 हजार लोगों ने लगाई दौड़, बॉक्सर लवलीना भी हुई शामिल

Adani Marathon Ahmedabad: अहमदाबाद की सड़कों पर रविवार सुबह कुछ अलग ही नजारा था. 32 हजार लोग एक साथ जोश के साथ नारे लगाते दिखाई दिये. दरअसल अदाणी मैराथन के 10वें संस्करण का अहमदाबाद में आयोजन हो रहा था. इस मैराथन में ऐसा लग रहा था कि पूरा अहमदाबाद दौड़ पड़ा. इस मैराथन में पूरे भारत और दूसरे देशों के लोगों ने भी हिस्सा लिया.

महिला बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने भी मैराथन का हिस्सा बनने पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि इस बार मैराथन का आयोजन खासतौर पर सैनिकों के लिए किया जा रहा है और वह इसका हिस्सा बनकर खुश हैं. अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने मैराथन के लिए खास इंतजाम किए, जबकि गुजरात पुलिस ने मैराथन का रूट तैयार किया. देश के अलग-अलग हिस्सों से आए धावक इस इवेंट में उत्साह के साथ हिस्सा लेते दिखाई दिए.

हाल ही में एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने वाली महिला बॉक्सर लवलीना ने कहा,

सबसे पहले, मैं अदाणी ग्रुप को इतनी बड़ी पहल करने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं. इस इवेंट में बहुत सारे लोगों ने हिस्सा लिया है. इस बार का आयोजन सैनिकों के लिए किया जा रहा है, जो इसे और भी खास बनाता है. इस साल इतनी बड़ी संख्या में लोगों का आना एक रिकॉर्ड है और यह मैराथन का 10वां संस्करण है. यह इवेंट इतने वर्षों से आयोजित किया जा रहा है, जो एक बड़ी कामयाबी है.

पहले नहीं मिलता था सपोर्ट- लवलीना

लवलीना ने पत्रकारों के साथ बात करते हुए कहा कि मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि सबसे पहले, हमें कुछ करने के लिए खुद पर भरोसा होना चाहिए, क्योंकि हमें सब कुछ मिल रहा है. पहले, ऐसा होता था कि हमें सपोर्ट नहीं मिलता था. अब हमें सपोर्ट मिल रहा है और सरकार भी बहुत मदद कर रही है, तो हम यह कर सकते हैं. हमारे पास सब कुछ है. बस खुद पर भरोसा रखें. मैं हाफ मैराथन में भी थी और अभी मैं 10 किलोमीटर की दौड़ में भी हूं. तो यह बहुत, बहुत अच्छा लग रहा है. हर बार हम इसे अपनी फिटनेस और जीतने के लिए करते हैं, लेकिन इस बार हम इसे अपने सैनिकों के लिए कर रहे हैं, और मैं बहुत खुश हूं कि मैं इसका हिस्सा बन सकी. मैं इसे इतने अच्छे से आयोजित करने के लिए अदाणी ग्रुप को भी धन्यवाद देती हूं.

पिछले 3 महीनों से हो रही थी तैयारी

डीसीपी चिराग पटेल ने बताया कि इस मैराथन के आयोजन के लिए पुलिस पिछले तीन महीनों से तैयारी कर रही थी. पुलिस शनिवार रात 12 बजे से यहां मौजूद है, इसमें 500 से ज्यादा ट्रैफिक पुलिस वाले और 500 से अधिक लॉ-एंड-ऑर्डर पुलिस वाले इंतजाम के लिए तैनात हैं. पुलिस ने इस बात का खास ख्याल रखा कि पब्लिक को किसी भी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े.

ये भी पढ़ें- गोल्ड-सिल्वर में बड़ी गिरावट! क्या खरीदने का यही है सही मौका या अभी और गिरेंगे दाम? जानें आगे क्या हैं एक्सपर्ट के संकेत

अदाणी मैराथन में पहली बार शामिल हुए एक प्रतिभागी ने आयोजन की जमकर प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि रेस का मैनेजमेंट काफी अच्छा था और हाइड्रेशन पॉइंट भी बहुत शानदार थे.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

‘बीबी कहो या गाय बकरी…लेकिन नाम नहीं’, तालिबानी शासन का नया फरमान, संकट में महिलाओं का वजूद?

अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में तालिबान अधिकारियों ने सरकारी दस्तावेजों और मेडिकल रिकॉर्ड में महिलाओं…

8 minutes ago

अवैध जमीन कब्जा करने वालों की खैर नहीं! अब होगी सख्त कार्रवाई, CM योगी ने अधिकारियों को दे दिए निर्देश

CM Yogi In Gorakhpur: गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमीन…

8 minutes ago

रामगढ़ हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की सहायता

PM Modi On Ramgarh Accident: झारखंड के रामगढ़ में सड़क हादसे में 13 श्रद्धालुओं की…

54 minutes ago