बिजनेस

जियो की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, 104 से सीधे 80 लाख शेयरहोल्डर्स

Jio IPO: मुकेश अंबानी की जियो प्लेटफॉर्म्स ने शेयर बाजार में एंट्री के साथ ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. IPO से पहले जिस कंपनी के पास सिर्फ 104 शेयरधारक थे, उसके शेयर बाजार में लिस्ट होते ही यह संख्या बढ़कर 79.6 लाख पहुंच गई. इस तरह जियो भारतीय शेयर बाजार में सबसे ज्यादा शेयरधारकों वाली कंपनी बन गई है. निवेशकों की इस जबरदस्त दिलचस्पी ने बाजार में जियो की चर्चा और बढ़ा दी है.

कंपनी के IPO को निवेशकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला. इसमें 1.38 करोड़ से ज्यादा आवेदन आए, जबकि एंकर और सार्वजनिक निवेशकों की ओर से कुल 7.4 लाख करोड़ रुपये की मांग दर्ज की गई. लिस्टिंग के दिन जियो के शेयर 1,119 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 1,358 रुपये पर खुले. यानी निवेशकों को शुरुआत में ही 21.36 फीसदी का फायदा मिला. कारोबार खत्म होने तक शेयर की कीमत बढ़कर 1,417.35 रुपये हो गई. इसके साथ कंपनी का मार्केट कैप 12.53 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया.

शेयरधारकों की संख्या में इन कंपनियों को छोड़ा पीछे

जियो के शेयरधारकों की संख्या अब कई बड़ी कंपनियों से ज्यादा हो गई है. इस मामले में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स करीब 66.3 लाख शेयरधारकों के साथ दूसरे स्थान पर है. वहीं, वोडाफोन आइडिया के पास लगभग 57.9 लाख और यस बैंक के पास 57.6 लाख शेयरधारक हैं.

सुजलॉन एनर्जी के करीब 56 लाख शेयरधारक हैं, जबकि टाटा स्टील के पास 51.4 लाख निवेशक हैं। जियो की पैरेंट कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरधारकों की संख्या भी लगभग 50.7 लाख है। इसके अलावा IRFC, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और HDFC बैंक का नाम भी इस सूची में शामिल है।

लिस्टिंग समारोह में जियो प्लेटफॉर्म्स के डायरेक्टर अनंत अंबानी ने नए शेयरधारकों का स्वागत किया और कंपनी की ग्रोथ में भरोसा जताने वाले निवेशकों और ग्राहकों का आभार व्यक्त किया।

दूसरे बड़े IPO से कितनी आगे है जियो?

जियो के शेयरधारकों की संख्या दूसरे बड़े IPO वाली कंपनियों के मुकाबले भी काफी ज्यादा है। सितंबर 2026 तक बजाज हाउसिंग फाइनेंस के करीब 22.4 लाख, LIC के 21.7 लाख और टाटा कैपिटल के लगभग 11.5 लाख शेयरधारक थे। हुंडई मोटर इंडिया के पास करीब 7.2 लाख निवेशक थे।

IPO से मिली रकम का क्या करेगी कंपनी?

जियो के IPO में 27 करोड़ नए शेयर जारी किए गए. इसमें मौजूदा निवेशकों की हिस्सेदारी बेचने का विकल्प शामिल नहीं था. कंपनी की योजना IPO से जुटाई गई रकम में से 27,500 करोड़ रुपये तक रिलायंस जियो इन्फोकॉम का कर्ज चुकाने या उसका समय से पहले भुगतान करने में इस्तेमाल करने की है.


ये भी पढ़ें: दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA बढ़कर हुआ 63%; खाते में आएगा इतना एरियर


जियो की इस लिस्टिंग से रिलायंस समूह की पहुंच अब और ज्यादा व्यक्तिगत निवेशकों तक पहुंच गई है. हालांकि, शेयरधारकों की संख्या में रिकॉर्ड बनने के बावजूद निवेशकों के लिए शेयर की कीमत, कंपनी के प्रदर्शन और भविष्य की संभावनाओं पर नजर रखना जरूरी होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

करीब 10 साल बाद भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में लौटे आशुतोष राय, पूर्वांचल में क्या होगी भूमिका?

वाराणसी की स्नातक और शिक्षक MLC सीटों पर भाजपा की लगातार दूसरी हार के बीच…

6 minutes ago

‘हर संभव मदद मिलेगी…’: चक्रवात अर्नब के हालात पर अमित शाह की नजर, जल्द पहुंचेगी केंद्रीय टीम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात अर्नब के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और…

25 minutes ago

बेटे अनंत की बातें सुन नम हुईं मुकेश अंबानी की आंखें, जियो की ऐतिहासिक लिस्टिंग पर दिखा परिवार का प्यार

जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर…

51 minutes ago

दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले..! कल जारी होगी PM Kisan की 24वीं किस्त, खाते में आएंगे इतने रुपए

PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…

2 hours ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA बढ़कर हुआ 63%; खाते में आएगा इतना एरियर

दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…

2 hours ago