बिजनेस

चीन-जापान की राह पर भारत! नथिंग के CEO बोले- मैन्युफैक्चरिंग तो बस शुरुआत है, R&D से बनेंगे ग्लोबल ब्रांड्स

Nothing CEO Carl Pei: उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी नथिंग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कार्ल पेई ने सोमवार को कहा कि भारत अपने वैश्विक उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स चैंपियन तैयार करने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि देश का विशाल स्मार्टफोन बाजार, युवा आबादी, मजबूत विनिर्माण आधार और तकनीकी प्रतिभा का बड़ा भंडार भारत को इस दिशा में मजबूत स्थिति में खड़ा करता है.

कार्ल पेई ने कहा कि जापान, दक्षिण कोरिया और चीन जैसे देशों ने पहले बड़े पैमाने पर उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण विकसित किया और बाद में अपने वैश्विक ब्रांड खड़े किए. उन्होंने कहा कि भारत भी अब उसी तरह के एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है.

उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन विनिर्माण केंद्र है और यहां बड़ी संख्या में युवा प्रतिभाएं तथा मजबूत सॉफ्टवेयर विशेषज्ञता मौजूद है. हालांकि उनका मानना है कि भारत के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती विनिर्माण नहीं, बल्कि स्वदेशी अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) क्षमताओं को मजबूत करना है.

आरएंडडी ही कंपनियों को देती है पहचान

कार्ल पेई के मुताबिक, किसी कंपनी की दीर्घकालिक सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि वह अपने उत्पादों को स्वयं विकसित और लगातार बेहतर बनाने की क्षमता रखती है या नहीं. उन्होंने कहा कि वास्तविक आरएंडडी क्षमता ही उन कंपनियों को अलग पहचान देती है जो लंबे समय तक विकास कर सकती हैं, जबकि केवल विनिर्माण साझेदारों पर निर्भर कंपनियां टिकाऊ बढ़त हासिल नहीं कर पातीं.

उन्होंने कहा, “भारत वैश्विक उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियां जरूर बनाएगा. सवाल केवल यह है कि कब और कौन उन्हें बनाएगा.”

सीएमएफ ब्रांड को बनाएंगे भारतीय कंपनी

नथिंग के प्रमुख ने बताया कि कंपनी इस दिशा में योगदान देने के लिए अपने सीएमएफ ब्रांड को एक स्वतंत्र भारतीय कंपनी के रूप में विकसित करने की योजना बना रही है. यह नई इकाई भारत केंद्रित होगी, जिसमें भारतीय स्वामित्व बहुमत में रहेगा और इसकी अपनी टीम तथा आरएंडडी क्षमताएं भारत में विकसित की जाएंगी. नथिंग इस कंपनी में साझेदार और शेयरधारक बनी रहेगी.

कार्ल पेई ने कहा कि चीन में 8 आठ वर्षों तक काम करने के अनुभव ने उन्हें यह समझने का अवसर दिया कि किस प्रकार एक विनिर्माण इकोसिस्टम समय के साथ वैश्विक उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स शक्ति में बदल सकता है. इसी अनुभव ने उन्हें विश्वास दिलाया है कि भारत भी समान राह पर आगे बढ़ सकता है, बशर्ते कंपनियां केवल असेंबली पर नहीं बल्कि इंजीनियरिंग, डिजाइन और उत्पाद विकास पर भी निवेश करें.

उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष 2015 के आसपास भारतीय स्मार्टफोन बाजार में घरेलू ब्रांडों की हिस्सेदारी लगभग आधी थी और एक भारतीय कंपनी कुछ समय के लिए सैमसंग को पीछे छोड़कर देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली स्मार्टफोन ब्रांड भी बनी थी.

मैन्युफैक्चरिंग पहली सीढ़ी है

कार्ल पेई के अनुसार, भारतीय ब्रांडों के लिए अगला बड़ा अवसर अपने उत्पादों को खुद विकसित करने की क्षमता पर निर्भर करेगा. उन्होंने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग पहला चरण है, दूसरा चरण आरएंडडी है.

ये भी पढ़ें- भारत-NZ फ्री ट्रेड डील: 20 अक्टूबर से भारतीय सामान पर जीरो ड्यूटी, कपड़े से लेकर दवा तक फायदा

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारत के पास पहले से ही वह औद्योगिक आधार मौजूद है, जिसकी जरूरत वैश्विक स्तर की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियां खड़ी करने के लिए होती है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

5 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

7 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

7 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

8 hours ago