देश

BJP ने बयाना नया OBC मोर्चा, टीम नबीन में शामिल हुए युजवेंद्र चहल; उत्तर प्रदेश को कितना स्थान?

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को बीजेपी ने नई राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा कार्यकारिणी में ‘स्पेशल इनवाइटी’ बनाया गया है. ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई. उल्लेखनीय है कि चहल ने इसी वर्ष 2 अक्टूबर को इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से रेड बॉल यानी फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी, हालांकि उन्होंने वनडे और टी-20 क्रिकेट खेलना जारी रखने की बात कही थी. साथ ही, भाजपा ने 15 नवंबर को पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह और राघव चड्ढा को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश मेनिफेस्टो कमेटी में भी शामिल किया था.

क्या होता है पार्टी में ‘स्पेशल इनवाइटी’ का रोल?

रिपोर्ट के अनुसार, ‘स्पेशल इनवाइटी’ ऐसे नेता होते हैं जो कार्यसमिति के स्थायी सदस्य नहीं होते, लेकिन उनका नाम विशेष सूची में शामिल होता है. इन्हें बैठकों में भाग लेने, बोलने और सुझाव देने का अधिकार प्राप्त होता है, लेकिन आमतौर पर इन्हें पार्टी के भीतरी चुनावों में मतदान करने का अधिकार नहीं होता.

पदाधिकारियों की श्रेणीवार सूची

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य ने शनिवार को राष्ट्रीय पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों और विशेष आमंत्रित सदस्यों की नियुक्तियों की घोषणा की, जो तत्काल प्रभाव से लागू होंगी.

1. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (7 नाम):

  1. जोगेन मोहन (असम)
  2. ममता मोहंता (ओडिशा)
  3. संगम लाल गुप्ता (उत्तर प्रदेश)
  4. बबनराव रावजी चौधरी (महाराष्ट्र)
  5. सत प्रकाश राणा (दिल्ली)
  6. डॉ. अर्जुन साहनी (बिहार)
  7. संगीता बलवंत बिंद (उत्तर प्रदेश)

2. राष्ट्रीय महामंत्री (3 नाम):

  1. गजेंद्र यादव (दिल्ली)
  2. प्रमोद मध्वराज (कर्नाटक)
  3. ललित चंद्राकर (छत्तीसगढ़)

3. राष्ट्रीय मंत्री (7 नाम):

  1. दशरथजी ठाकोर (गुजरात)
  2. टी. वरथराजन (तमिलनाडु)
  3. संजीव कुमार उर्फ बबलू भगत (झारखंड)
  4. सरिता जांगिड़ (हरियाणा)
  5. कडागंची रमेश (तेलंगाना)
  6. वैभव पंवार (मध्य प्रदेश)
  7. भीम कुमार साहू (बिहार)

4. अन्य प्रमुख राष्ट्रीय पदाधिकारी:

  1. राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष: राधेश्याम यादव (उत्तर प्रदेश)
  2. राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री: संजय कुमार गुर्जर (दिल्ली)
  3. राष्ट्रीय सह-कार्यालय मंत्री: डॉ. अरुण यादव (दिल्ली)
  4. मीडिया संयोजक: अजय गुप्ता (बिहार)
  5. सोशल मीडिया संयोजक: परीक्षित डागर (दिल्ली)
  6. सोशल मीडिया सह-संयोजक: प्रदीप माहौर सोनी (मध्य प्रदेश)
  7. नीति एवं शोध संयोजक: प्रो. पंकज चौधरी (दिल्ली)
  8. नीति एवं शोध सह-संयोजक: आशुतोष बेहेरा (ओडिशा) और राहुल यादव (उत्तर प्रदेश)

5. राष्ट्रीय कार्यसमिति – विशेष आमंत्रित सदस्य (3 नाम):

  1. प्रो. अद्वैत चरण गणनायक (ओडिशा)
  2. युजवेंद्र सिंह चहल (दिल्ली)
  3. अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा (उत्तर प्रदेश)

6. राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य (37 नाम):

  1. संजीव रंगैया (अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह)
  2. श्रीनिवास राव कंटुबुक्ता (आंध्र प्रदेश)
  3. राजीव रंजन उर्फ विशाल यादव (बिहार)
  4. संजीव वर्मा (चंडीगढ़)
  5. खम्हन ताम्रकार (छत्तीसगढ़)
  6. विशाल तंडेल (दादरा-नगर हवेली और दमन-दीव)
  7. श्वेता सैनी (दिल्ली)
  8. शशिकांत सावंत (गोवा)
  9. महेंद्रभाई झुंगी (गुजरात)
  10. अवनीत कौर (हरियाणा)
  11. रामेश्वर प्रजापति (हरियाणा)
  12. ओपी चौधरी (हिमाचल प्रदेश)
  13. सज्जाद हुसैन कुमार (जम्मू-कश्मीर)
  14. बोधराज मेहरा (जम्मू-कश्मीर)
  15. देव नारायण प्रजापति (झारखंड)
  16. एवी अरुण प्रकाश (केरलम)
  17. सीताराम बाथम (मध्य प्रदेश)
  18. समीक्षा गुप्ता (मध्य प्रदेश)
  19. राहुल गोविंद केंद्रे (महाराष्ट्र)
  20. एल. गोपाल सिंह (मणिपुर)
  21. विनोद राय (मेघालय)
  22. हर्षदा फरांदे (मुंबई)
  23. डॉ. स्मिता आर. काले (मुंबई)
  24. प्रभाकर यादव (नागालैंड)
  25. प्रशांत नायक (ओडिशा)
  26. राजिंदर बिट्टा (पंजाब)
  27. सरदार हरविंदर सिंह ढिल्लों (पंजाब)
  28. जगदीश देवासी (राजस्थान)
  29. संगीता सोलंकी (राजस्थान)
  30. गिरीश चंद्र राय (सिक्किम)
  31. भानु प्रकाश मुधिराज (तेलंगाना)
  32. गोपाल चंद्र चौधरी (त्रिपुरा)
  33. भुवन भूषण कमल (उत्तर प्रदेश)
  34. डॉ. ऋचा राजपूत (उत्तर प्रदेश)
  35. महेंद्र धीमान (उत्तराखंड)
  36. अजीत दास (पश्चिम बंगाल)
  37. मीनाक्षी कर्मकार दास (पश्चिम बंगाल)

उत्तर प्रदेश से सात नेताओं को मिली जिम्मेदारी

आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरणों के तहत उत्तर प्रदेश से सात चेहरों को राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है.

  • संगम लाल गुप्ता (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष)
  • संगीता बलवंत बिंद (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष)
  • राधेश्याम यादव (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष)
  • राहुल यादव (नीति एवं शोध सह-संयोजक)
  • भुवन भूषण कमल (राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य)
  • डॉ. ऋचा राजपूत (राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य)
  • सीमा समृद्धि कुशवाहा (राष्ट्रीय कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य)

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के ‘M’ फैक्टर का नया सियासी अध्याय, आजम खान और असदुद्दीन ओवैसी क्या हो रहा है?

राजनीतिक और संगठनात्मक मायने

भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की नई कार्यकारिणी की घोषणा और उसमें क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल करना संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है. सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरणों को साधते हुए देशभर के प्रमुख चेहरों, विशेषकर उत्तर प्रदेश से सात नेताओं को दी गई जिम्मेदारी से स्पष्ट है कि पार्टी आगामी 2027 विधानसभा चुनावों के लिए अपनी संगठनात्मक तैयारियों को अभी से धार देने में जुट गई है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

भारत-अमेरिका के ‘ऑपरेशन मानसून थंडर’ से टूटा 5 लाख नशीली गोलियों का नेटवर्क, अमित शाह ने थपथपाई पीठ

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने वाले संयुक्त…

27 minutes ago

उत्तर प्रदेश के ‘M’ फैक्टर का नया सियासी अध्याय, आजम खान और असदुद्दीन ओवैसी क्या हो रहा है?

UP Election Azam Khan vs Asaduddin Owaisi: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों की…

34 minutes ago

‘2014 के बाद बदली पूर्वोत्तर की तस्वीर’: गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार को दिया श्रेय

बांदेरदेवा में आयोजित समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2014 से 2026 के…

37 minutes ago

जज्बे को सलाम! 34 हफ्ते की प्रेग्नेंसी महिला दौड़ी 7 मैराथन, जानें डायड्रे कीन की कहानी

Pregnant Woman Runs 7 Marathons Viral News: न्यूयॉर्क की 38 वर्षीय डायड्रे कीन ने प्रेग्नेंसी…

1 hour ago

पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार से मिले पीएम मोदी, जाफरपट्टी मंच पर निशांत कुमार को दिया आशीर्वाद

बिहार दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी की पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार के साथ गर्मजोशी…

1 hour ago

‘नेताओं की चमड़ी मोटी होती है’: अमिताभ सिन्हा की किताब में दिखी पीएम मोदी की कार्यशैली और मानवीय छवि

वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ सिन्हा की किताब 'कुछ कही, कुछ अनकही' का नई दिल्ली में विमोचन…

1 hour ago