Petrol-Diesel Price Update: प्रतीकात्मक तस्वीर
Petrol-Diesel Price Update:पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर तेल कंपनियों ने आज यानी सोमवार की अपनी रेट लिस्ट जारी कर दी है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है. इसकी वजह से क्रू़ड ऑयल के दाम में भी सुस्ती आई है और यह अभी 73 डॉलर प्रति बैरल पर अपना कारोबार कर रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में गिरावट के कारण अपने देश में आज कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में गिरावट देखी गई है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत नोएडा में पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव देखा गया है. लखनऊ में पेट्रोल की कीमत में 22 पैसे की सुस्ती के साथ 96.35 प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं, डीजल यहां 21 पैसे सस्ते होकर 89.55 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं आया है. दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. यहां डीजल का दाम 89.62 रुपये प्रति लीटर है.
मुंबई- पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर तो डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है.
चेन्नई- यहां पेट्रोल का दाम 102.63 रुपये तो डीजल का दाम 94.24 रुपये प्रति लीटर है.
कोलकाता- इस नगर में पेट्रोल 106.03 रुपये तो डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
ये भी पढ़ें- OP Soni Arrested : पंजाब के पूर्व डिप्टी CM ओपी सोनी गिरफ्तार, जानिए किस मामले में विजिलेंस टीम ने की कार्रवाई
भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की दर अलग-अलग होती है, क्योंकि केंद्र के अलावा राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक एसएमएस के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए Indian Oil (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड पैक 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक मूल्य चेक करने के लिए एचपीप्राइस <डीलर कोड> 9222201122 नंबर पर भेजें और बीपीसीएल के ग्राहक पेट्रोल-डीजल कीमत चेक करने के लिए आरएसपी<डीलर कोड> लिख कर 9223112222 नंबर पर भेजें.
-भारत एक्सप्रेस
Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…
Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…
US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…
Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…
New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…