Weather Update
Weather Update: देशभर में भारी बारिश की ‘आफत’ है. कई राज्यों में बारिश ने लोगों को मुसीबत में डाल दिया है. हिमाचल प्रदेश की स्थिति बेहद खराब है. वहां के मंडी, मनाली में तेज बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं. कई सड़के टूट गई हैं. लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है. भारी बारिश के कारण आज सोमवार को दिल्ली के स्कूलों को बंद कर दिया गया है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है. यूपी के नोएडा सहित कई शहरों में मूसलाधार बारिश हो रही है. देश के कई शहरों में सड़के बारिश के पानी के कारण ‘तालाब’ जैसी बन गई हैं. हालांकि, वहां का स्थानीय प्रशासन स्थिति को सही करने में भी जुटा हुआ है.
भारतीय मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली और उत्तराखंड के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. दिल्ली में तेज बारिश और अलर्ट को देखते हुए आज के लिए स्कूलों को बंद कर दिया गया है. वहीं, उत्तराखंड में आने वाले तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी है. यहां के पांच जिलों राजधानी देहरादून, नैनीताल, उत्तरकाशी, ऊधमसिंह नगर और अल्मोड़ा में भारी बारिश के कारण कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है.
इसके अलावा दिल्ली व उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, दिल्ली की यमुना नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है. यूपी के कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसी हालात हो गई है. दिल्ली से सटे गुरुग्राम की भी स्थिति भारी बारिश के कारण खराब हो गई है. यहां के कई इलाकों में तेज बारिश के कारण जलजमाव हो गया है. लोगों को ऑफिस से लेकर अन्य जगहों पर आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में भी बारिश का सितम जारी है. मौसम विभाग ने हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और राजस्थान में भारी बारिश की संभावनाएं जताई है. विभाग के अनुसार, 11और 12 जुलाई को देश के कई राज्यों व शहरों में भारी बारिश की संभावना है, इनमें देश की राजधानी दिल्ली, नोएडा, असम, मेघालय, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, बंगाल, महाराष्ट्रा, गोवा, गुजरात समेत कई राज्य और शहर हैं. बिहार की बात करें तो आने वाले दो-तीन दिनों में यहां तेज बारिश की संभावना है.
-भारत एक्सप्रेस
अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026 (रविवार) को रखा जाएगा. इस दिन माताएं संतान…
Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…
Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…
US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…
Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…