बिजनेस

PM Modi ने देश को दिया बूस्टर डोज! 18,500 करोड़ के सेमीकंडक्टर, लखनऊ मेट्रो और अरुणाचल हाइड्रो प्रोजेक्ट को दिखाई हरी झंडी

PM Modi की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) की बैठक में देश के बुनियादी ढांचे को बड़ा बूस्टर देने वाले निवेश प्रस्तावों पर मुहर लग गई. कुल 18,500 करोड़ रुपये से ज्यादा के इन प्रस्तावों में सेमीकंडक्टर निर्माण, लखनऊ मेट्रो का विस्तार और अरुणाचल प्रदेश में जलविद्युत परियोजना जैसी अहम योजनाएं शामिल हैं.

बैठक में सेमीकंडक्टर इकाइयों के लिए 4,600 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी गई.

सेमीकंडक्टर निर्माण में बड़ा कदम

Development News देते हुए रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (ISM) के तहत तीन राज्यों में चार नई परियोजनाओं को हरी झंडी मिली है. इससे पहले छह परियोजनाएं पहले से स्वीकृत हैं और काम चल रहा है.

नई मंजूरी पाने वाली कंपनियों में SiCSem, कॉन्टिनेंटल डिवाइस इंडिया (CDIL), 3D ग्लास सॉल्यूशंस इंक और एडवांस्ड सिस्टम इन पैकेज (ASIP) टेक्नोलॉजीज शामिल हैं.

छह राज्यों में लगभग 1.60 लाख करोड़ का होगा निवेश

इनमें SiCSem और 3D ग्लास ओडिशा में, CDIL पंजाब के मोहाली में और ASIP आंध्र प्रदेश में अपनी इकाइयां लगाएंगी. इसके साथ ISM के तहत अब कुल 10 परियोजनाएं स्वीकृत हो चुकी हैं, जिन पर छह राज्यों में लगभग 1.60 लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा.

SiCSem लेकर आया Good News

भुवनेश्वर में SiCSem का कंपाउंड सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन प्लांट प्रति माह 60,000 वेफर स्टार्ट तैयार करेगा, जिसमें असेंबली, टेस्टिंग, मार्किंग और पैकेजिंग (ATMP) की सालाना क्षमता 9.6 करोड़ यूनिट होगी. भुवनेश्वर में ही 1,943 करोड़ रुपये की लागत से 3D ग्लास का ATMP प्लांट बनेगा, जो सालाना 70,000 ग्लास पैनल और 13,000 थ्री-डायमेंशनल हेटेरोजीनियस इंटीग्रेशन मॉड्यूल का उत्पादन करेगा. इसकी ATMP क्षमता सालाना 5 करोड़ यूनिट होगी.

वैष्णव ने बताया कि यह दुनिया की सबसे उन्नत तकनीकों में से एक होगी, जहां ग्लास सब्सट्रेट का निर्माण किया जाएगा. इस यूनिट में लॉकहीड मार्टिन, इंटेल और एप्लाइड मैटेरियल्स जैसी ग्लोबल कंपनियों ने इक्विटी हिस्सेदारी ली है. इसके अलावा CDIL का मोहाली ATMP और ASIP का आंध्र प्रदेश ATMP प्रोजेक्ट भी मंजूर किए गए हैं.

ये भी पढ़ें- 8 साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंची महंगाई, सब्जियों-दालों ने दी खुदरा महंगाई में राहत

लखनऊ मेट्रो का होगा विस्तार

कैबिनेट ने लखनऊ मेट्रो के पहले चरण के 11 किलोमीटर विस्तार को मंजूरी दी है. 5,801 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के तहत 12 नए स्टेशन बनाए जाएंगे. इसे उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन अगले पांच साल में पूरा करेगा.

नए रूट में पुराने लखनऊ के अहम बाजार और संस्थान जैसे अमीनाबाद, याहियागंज, पांडेयगंज, चौक, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी और बड़े पर्यटन स्थल — बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा, भूल भुलैया, घंटाघर और रूमी दरवाजा शामिल होंगे.

अरुणाचल में जलविद्युत से ऊर्जा

ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए अरुणाचल प्रदेश के तातो-द्वितीय जलविद्युत परियोजना के लिए 8,146 करोड़ रुपये का निवेश मंजूर हुआ है. 700 मेगावाट क्षमता वाला यह संयंत्र सालाना 2,738 मिलियन यूनिट बिजली पैदा करेगा. परियोजना नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन (NEEPCO) और अरुणाचल प्रदेश सरकार मिलकर विकसित करेंगे.

केंद्र 458.79 करोड़ रुपये बुनियादी ढांचे (सड़क, पुल, ट्रांसमिशन लाइन) पर खर्च करेगा और राज्य को 436.13 करोड़ रुपये इक्विटी सहायता देगा. परियोजना से अरुणाचल को 12 प्रतिशत मुफ्त बिजली के साथ ही रोजगार और सामाजिक-आर्थिक लाभ भी मिलेंगे.

सरकार का मानना है कि इन तीनों बड़े फैसलों से देश के बुनियादी ढांचे को मजबूती, ऊर्जा सुरक्षा में सुधार और टेक्नोलॉजी सेक्टर में आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम मिलेगा.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

2 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

3 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

3 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

3 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

4 hours ago