देश

15 अगस्त को मुफ्त रहेगी मेट्रो सेवा, लेकिन ये है शर्त, जानें सुबह कितने बजे से चलेगी? DMRC ने दिया बड़ा अपडेट

Delhi Metro: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर 15 अगस्त को सुबह 4 बजे से मेट्रो सेवाएं शुरू होंगी. इस बात की जानकारी बुधवार को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) की ओर से दी गई है.

Delhi Metro सुबह 4 बजे से शुरू होगी

डीएमआरसी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर सभी लाइनों पर ट्रेन सेवाएं सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ताकि लाल किले पर आयोजित होने वाले समारोह में शामिल होने वाले अतिथियों, आमंत्रितों और आम जनता की आवाजाही सुगम हो सके.

डीएमआरसी के अनुसार, सुबह 6 बजे तक ट्रेनें 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी, जिसके बाद बाकी दिन नियमित समय सारणी का पालन किया जाएगा.

DMRC ने जारी किया बयान

दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) ने एक बयान में कहा, “शुक्रवार, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथियों, आमंत्रितों और आम जनता की सुविधा के लिए, दिल्ली मेट्रो अपनी सभी लाइनों पर सभी टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 4 बजे अपनी सेवाएं शुरू करेगी. सुबह 6 बजे तक सभी लाइनों पर 30 मिनट के अंतराल पर ट्रेन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी और उसके बाद, शेष दिन नियमित समय सारणी का पालन किया जाएगा.”

स्वतंत्रता दिवस के विशेष मेहमान, जिनके पास रक्षा मंत्रालय का वैध निमंत्रण कार्ड होगा, उन्हें दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) द्वारा प्रदान किए गए विशेष क्यूआर टिकट के माध्यम से मेट्रो में आने-जाने की सुविधा मिलेगी. इन यात्रियों का मेट्रो किराया रक्षा मंत्रालय द्वारा डीएमआरसी को भुगतान किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली, यूपी में तेज बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड और हिमाचल में बिगड़ सकता है मौसम, बढ़ेगा भूस्खलन-बाढ़ का खतरा

लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन समारोह स्थल के सबसे नजदीक हैं. दिल्ली मेट्रो के अलावा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से भी 15 अगस्त को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें कुछ पाबंदियां लागू की गई हैं.

13 अगस्त को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया गया. पोस्ट में लिखा, “13 अगस्त, 2025 को स्वतंत्रता दिवस ड्रेस रिहर्सल के दृष्टिगत, दिल्ली यातायात पुलिस यात्रियों को इन मार्गों का प्रयोग न करने और उल्लिखित समय पर वैकल्पिक मार्गों को प्रयोग करने की सलाह देती है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

30 minutes ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

51 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

51 minutes ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

1 hour ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

1 hour ago

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि के मामले में नया समन जारी किया

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि मामले में…

1 hour ago