बिजनेस

मोदी सरकार के MSDE की मेटा के साथ साझेदारी, अब व्हाट्सऐप पर भी लोगों को मिला करेगी रोजगार की लाइव जानकारी

रोजगार, रोजगारपरक प्रशिक्षण, शिक्षण केंद्रों की जानकारी या प्रशिक्षण के लिए आवश्यक योग्यता जैसी जानकारियां अब लोगों को लाइव व्हाट्सऐप पर हासिल हो सकेंगी. भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) ने मेटा के साथ सहयोग से यह एक नई पहल की है.

एमएसडीई ने अपने एआई-पावर्ड डिजिटल स्किलिंग टूल ‘स्किल इंडिया असिस्टेंट’ (एसआईए) के लॉन्च की घोषणा की है. यह दुनिया में इतने बड़े पैमाने पर अपनी तरह की पहली पहल है. इसमें ओपन-सोर्स एआई मॉडल को व्हाट्सऐप पर राष्ट्रव्यापी पब्लिक स्किलिंग मिशन में शामिल किया गया है.

मंत्रालय के मुताबिक, देश भर में लाखों भारतीय इसका एक्सेस पा सकेंगे. व्हाट्सऐप नंबर 8448684032 पर एक्सेसिबल तथा स्किल इंडिया डिजिटल हब पर उपलब्ध एसआईए के जरिए लोग स्किलिंग कोर्सेज, नजदीकी प्रशिक्षण केंद्रों तथा अपनी जरूरत के अनुसार नौकरियों के अवसरों के बारे में जानकारी पा सकेंगे.

केंद्र के मुताबिक, मेटा और एनएसडीसी के बीच साझेदारी में सर्वम एआई द्वारा क्रियान्वित इस पहल का उद्देश्य डिजिटल खाई को भरना है. यह सुविधा भारतीयों को कौशल विकास के अवसरों के साथ जोड़ने के तरीके को पूरी तरह से बदल देगी.

दूर-दराज के इलाकों के लोग भी मार्गदर्शन पा सकेंगे

लॉन्च के मौके पर केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री जयंत चौधरी ने कहा, ‘‘स्किल इंडिया असिस्टेंट हमारे नागरिकों के लिए लर्निंग और नौकरियों में सहयोग पाने के तरीके को पूरी तरह से बदल देगा. व्हाट्सऐप जैसे यूजर-फ्रेंडली प्लेटफॉर्म पर एआई की क्षमता का उपयोग कर हम लाखों भारतीयों के लिए कौशल मार्गदर्शन को बेहद आसान बना देंगे. इससे दूर-दराज के इलाकों में मौजूद लोग भी अपनी जरूरत के अनुसार पर्सनलाइज्ड मार्गदर्शन पा सकेंगे. यह न सिर्फ एक तकनीकी उपलब्धि है, बल्कि अवसरों एवं लर्निंग को हर व्यक्ति की पहुंच में लाने का शक्तिशाली प्रयास भी है.’’

मेटा इंडिया उपाध्यक्ष और लोक नीति प्रमुख शिवनाथ ठुकराल ने कहा, ‘‘इस लॉन्च के साथ हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि एआई समाज के लिए और अधिक फायदेमंद साबित हो. स्किल इंडिया असिस्टेंट (एसआईए) दर्शाता है कि ओपन-सोर्स टेक्नोलॉजी का सदुपयोग कर लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है. हमें खुशी है कि हमें समावेशी, सशक्त एवं डिजिटली कनेक्टेड अर्थव्यवस्था के भारत के दृष्टिकोण को समर्थन प्रदान करने का अवसर मिला है.’’

कई अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी इसका विस्तार किया जाएगा

वर्तमान में स्किल इंडिया असिस्टेंट अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं के अलावा हिंग्लिश में भी उपलब्ध है. आने वाले समय में कई अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में इसका विस्तार किया जाएगा. व्हाट्सऐप पर लॉन्च किए जाने की वजह से यह अधिक से अधिक लोगों की पहुंच में होगा, खासतौर पर ग्रामीण एवं वंचित समुदायों के लोग आसानी से इसका लाभ उठा सकेंगे. यूजर से मिले फीडबैक को ध्यान में रखते हुए आगे अपडेट किए जाएंगे, ताकि असिस्टेंट को लर्नर की जरूरतों एवं एआई की प्रगति के अनुसार बेहतर बनाया जाता रहे.

विशेषज्ञों के मुताबिक, भारत कौशल की दृष्टि से दुनिया की राजधानी बनने के पथ पर अग्रसर है. ऐसे में स्किल इंडिया असिस्टेंट न सिर्फ तकनीकी इनोवेशन है, बल्कि यह सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि हर नागरिक को आर्थिक अवसरों के लिए भरोसेमंद मार्गदर्शन मिलना चाहिए, फिर चाहे वह किसी भी स्थान या पृष्ठभूमि से जुड़ा हो.


ये भी पढ़ें: चौथी तिमाही में 6.8-7% रह सकती है देश की GDP Growth, अच्छे मानसून के कारण ग्रामीण मांग में उछाल


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘वोट दो, दुल्हन लो’; राजस्थान में सरपंच उम्मीदवार का अनोखा वादा, बारात के लिए ट्रेन चलाने तक की गारंटी

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…

1 minute ago

‘अंगूर खट्टे हैं’ कहकर कंगना ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, CJP प्रदर्शन पर क्या बोलीं?

CJP protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ CJP प्रदर्शन के बीच कंगना…

16 minutes ago

शादी में मिले बेल का किया ‘मिसयूज’? शरजील इमाम की अंतरिम जमानत रद्द करने के लिए पुलिस की अर्जी

Karkardooma Court: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शरजील इमाम की अंतरिम…

22 minutes ago

‘सवाल पूछना मानहानि नहीं!’: आप नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ प्रवेश वर्मा का केस कोर्ट से खारिज

POCSO Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से आप नेता सौरभ भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है.कोर्ट…

34 minutes ago

हिरासत में महात्मा गांधी के परपोते, EC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन

Tushar Gandhi Arrest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी के परपोते…

35 minutes ago

देश को अस्थिर करने के नापाक मंसूबे नहीं होने देंगे कामयाब, राहुल गांधी और CJP पर बरसे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आरोप लगाए हैं…

60 minutes ago