Gold Silver Price Today: शादी विवाह का सीजन चल रहा है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में उछाल देखने को मिली है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…
Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में उछाल देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 87,100 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 88,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 91,460 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 92,610 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत स्थिर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 1,08,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल तक 1,08,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी.
ये भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में बंपर उछाल, चांदी स्थिर, खरीदने से पहले जानें ताजा रेट
Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में उछाल देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 87,100 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 88,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 91,460 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 92,610 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में उछाल देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 86,850 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 87,950 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 91,190 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 92,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.
-भारत एक्सप्रेस
NBRCOM 2026 AIIMS Nagpur: एम्स नागपुर में 20 से 22 नवंबर तक चलने वाले 7वें…
Viral News Hindi: इटली में टॉयलेट कमोड से निकलते अजगर की फोटो देख 48 घंटे…
Musadik Masood Malik In SCO Delhi: नई दिल्ली में आयोजित पहले SCO सिविलिजेशनल डायलॉग फोरम…
फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…
Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…
गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…