बिजनेस

दुनिया के तीसरे सबसे बड़े Startup Hub के रूप में उभरा भारत, 73,000 से ज्यादा स्टार्टअप्स में महिला निदेशक

Startups in India: भारत में स्टार्टअप्स ने 16 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार दिया है. डिपार्टमेंट ऑफ़ प्रमोशन ऑफ़ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (DPIIT) के मुताबिक, अब तक 1.57 लाख स्टार्टअप्स को मान्यता दी गई है. इसके अलावा, देश में 73,000 से ज्यादा ऐसे स्टार्टअप्स हैं, जिनमें कम से कम एक महिला डाइरेक्टर (निदेशक) है.

DPIIT ने एक बयान में कहा, “स्टार्टअप्स ने देशभर में 16 लाख से ज्यादा नौकरियां दी हैं, जो यह दिखाता है कि वे रोजगार पैदा करने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं.”

सस्ते इंटरनेट और युवाओं का योगदान

विभाग के मुताबिक, भारत में सस्ते इंटरनेट और युवाओं की कड़ी मेहनत की वजह से फिनटेक (Fintech), एडटेक (Edtech), हेल्थटेक (Health-tech) और ई-कॉमर्स (E-Commerce) जैसे कई क्षेत्रों में स्टार्टअप्स का तेजी से विकास हो रहा है.

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप हब बन चुका है और इसे सबसे सक्रिय स्टार्टअप इकोसिस्टम्स में से एक माना जा रहा है. देश में 100 से ज्यादा यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स (Unicorn Startups) हैं, जो नवाचार (Innovation) और उद्यमशीलता (Entrepreneurship) के भविष्य को आकार दे रहे हैं.

भारत दुनिया का सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बनने की ओर बढ़ रहा है जिसमें देश की जनसंख्या, अर्थव्यवस्था और नीतियों का सही तालमेल जरूरी है.

BYJU’S, Zomato, Ola और Nykaa जैसी कंपनियां अब वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं, जो भारत की स्केलिंग और प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता को दर्शाती हैं. DPIIT ने यह भी कहा कि सिलिकॉन वैली में भारतीय मूल के स्टार्टअप्स की सफलता यह दिखाती है कि भारत का वैश्विक प्रभाव कितना मजबूत हो रहा है.”

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

दिल्ली दंगे: कड़कड़डूमा कोर्ट ने ‘आप’ के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को ठहराया दोषी

कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…

18 minutes ago

नाना पाटेकर के निधन की असली वजह आई सामने, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने? गोवा पुलिस ने किया खुलासा

Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…

39 minutes ago

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

1 hour ago

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

1 hour ago

‘तकनीक का इस्तेमाल नहीं, अब निर्माता बने भारत’: PHDCCI के 121वें सत्र में बोले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…

1 hour ago

समुद्र तटों की जोरदार सफाई: 2,000 से ज्‍यादा लोगों ने देश के किस बीच से हटाया 15 टन कचरा? रोपे गए ‘सुरुचि’ के पौधे

वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…

2 hours ago