देश

वन विभाग घोटाला: हरक सिंह रावत की करीबी लक्ष्मी राणा ED की रडार पर, 6903 पेड़ों की कटाई का मामला गर्माया

वन विभाग घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जारी समन के बाद उत्तराखंड कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महामंत्री लक्ष्मी राणा ईडी दफ्तर पहुच गई है. लक्ष्मी राणा उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व मंत्री रहे हरक सिंह रावत की बेहद खास मित्र है.

सूत्रों के मुताबिक वन विभाग से जुड़े घोटाला मामले में कई वन विभाग के अधिकारियों से आने वाले समय में पूछताछ हो सकती है. सात फरवरी को ईडी ने 16 जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया था. इस दौरान 1.10 करोड़ रुपए कैश, 80 लाख रुपए से अधिक की जमीनों की रजिस्ट्रियां व अन्य दस्तावेज बरामद किए थे.

आरोपियों के कराए गए थे 6 लॉकर फ्रीज

छापेमारी के दौरान टीम ने आरोपियों के छह लॉकर भी फ्रीज कराए थे. इनमें पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉक्टर हरक सिंह रावत की करीबी लक्ष्मी राणा का लॉकर से 45 लाख रुपए के ज्वेलरी मिले थे. लक्ष्मी राणा 1997 से 2001 तक जखोली की ब्लॉक प्रमुख रही. साल 2002 से 2007 तक वह दर्जाधारी रही. 2014 से 2019 तक रुद्रप्रयाग की जिला पंचायत अध्यक्ष रही.

लक्ष्मी राणा ने 2017 में कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ा. कांग्रेस की महामंत्री भी रह चुकी है. सीबीआई ने पिछले साल 2023 में इस एफआईआर दर्ज किया था. सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर ईडी ने जांच शुरू की है. सीबीआई जांच के दौरान पता चला कि 163 पेडों की कटाई के स्थान पर करीब 6903 पेड़ो को काटा गया.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच राहुल का वीडियो संदेश, बोले- लड़ाई संविधान बचाने की है, कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार, आरएसएस और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा…

11 minutes ago

दिल्ली दंगे: कड़कड़डूमा कोर्ट ने ‘आप’ के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को ठहराया दोषी

कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…

47 minutes ago

नाना पाटेकर के निधन की असली वजह आई सामने, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने? गोवा पुलिस ने किया खुलासा

Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…

1 hour ago

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

1 hour ago

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

2 hours ago

‘तकनीक का इस्तेमाल नहीं, अब निर्माता बने भारत’: PHDCCI के 121वें सत्र में बोले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…

2 hours ago