बिजनेस

Stock Market: ट्रंप के टैरिफ से शेयर बाजार में हाहाकार! खुलते ही स्टॉक मार्केट धड़ाम

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से कनाडा, मैक्सिको और चीन पर ट्रेड टैरिफ लगाए जाने के चलते भारतीय शेयर बाजार सोमवार को लाल निशान में खुला. बाजार में चौतरफा बिकवाली देखी जा रही है. सुबह 9:26 बजे सेंसेक्स 527 अंक या 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,019 और निफ्टी 165 अंक या 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,317 पर था.

मिड और स्मॉलकैप में बिकवाली जारी

लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बिकवाली देखी जा रही है. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 282 अंक या 0.53 प्रतिशत की कमजोरी के 53,204 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 128 अंक या 0.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16843 पर था.

आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल और एनर्जी इंडेक्स में सबसे अधिक बिकवाली देखी गई. केवल कंज्पशन इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहा था.

टॉप गेनर्स की लिस्ट

टाइटन, नेस्ले इंडिया, मारुति सुजुकी, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, सन फार्मा, जोमैटो, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक और आईटीसी होटल्स टॉप गेनर्स थे.

टॉप लूजर्स

एलएंडटी, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, रिलायंस, इंडसइंड बैंक, एमएंडएम, एसबीआई, टेक महिंद्रा, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और इन्फोसिस टॉप लूजर्स थे.

चॉइस ब्रोकिंग के डेरिवेटिव विश्लेषक, हार्दिक मटालिया ने कहा कि निफ्टी के लिए 23,200, 23,100 और 23,000 एक मजबूत सपोर्ट है. तेजी की स्थिति में 23,500 एक रुकावट का स्तर है. अगर यह टूटता है तो 23,600 और 23,700 का स्तर देखने को मिल सकता है.

एशिया के ज्यादातर बाजारों में लाल निशान में कारोबार हो रहा है. टोक्यो, हांगकांग, बैंकॉक, सियोल और जकार्ता लाल निशान में हैं. अमेरिकी बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुए थे.

यह भी पढ़ें- बजट 2025 से पहले सोने की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल, जानें कैसे पहचाने सोने की गुणवत्ता

कच्चे तेल की कीमत में तेजी देखी जा रही है. डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.75 प्रतिशत की तेजी के साथ 73.80 डॉलर और ब्रेंट क्रूड 0.86 प्रतिशत की बढ़कर 76.32 डॉलर प्रति बैरल पर है. विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) 1 फरवरी को शुद्ध विक्रेता बने रहे और 1,327 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थानों ने उसी दिन 824 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

दिल्ली में आज फिर CJP की हुंकार… मेट्रो से मिलेगी राहत, सड़कों पर ट्रैफिक का पेच; जानें पूरा रूट

CJP Protest: दिल्ली में 11 अक्टूबर को CJP के जंतर-मंतर मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी…

30 minutes ago

अगले 20 घंटे और भारी कुदरत की मार! 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से तूफान

Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…

47 minutes ago

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

1 hour ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

2 hours ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

10 hours ago