Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest News

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को भारतीय समुदाय से शानदार प्रतिक्रिया मिली। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने उनके भाषण को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि यह भारत की वैश्विक पहचान और भारत-इंडोनेशिया संबंधों को और मजबूत करने वाला संदेश था। जानिए जकार्ता में भारतीय समुदाय ने पीएम मोदी के भाषण पर क्या कहा और क्यों यह दौरा चर्चा में है।

बंगाल में जबसे सत्ता परिवर्तन हुआ है तबसे राजनतिक बयान देखने को मिल रहे हैं। अब भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने TMC और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि यदि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियां जारी रहीं तो भविष्य में TMC का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।

TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि चंडीतला पुलिस स्टेशन के ऑफिसर इन चार्ज से मिलने और डेप्युटेशन देने के लिए जब मैं कार से आ रहा था, तो चंडीतला मार्केट में बहुत ज़्यादा ट्रैफिक जाम था। उस समय मैं अपने PSO के साथ चंडीतला क्रॉसिंग पर चल रहा था, भगवा कपड़ों में 10-15 भाजपा के गुंडे थे जिन्होंने अचानक नारे लगाए और दुश्मनी का माहौल बना दिया। वे मुझे गाली दे रहे थे लेकिन मैं आगे बढ़ रहा था...मेरे सिर पर पत्थर फेंका गया

TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि चंडीतला पुलिस स्टेशन के ऑफिसर इन चार्ज से मिलने और डेप्युटेशन देने के लिए जब मैं कार से आ रहा था, तो चंडीतला मार्केट में बहुत ज़्यादा ट्रैफिक जाम था। उस समय मैं अपने PSO के साथ चंडीतला क्रॉसिंग पर चल रहा था, भगवा कपड़ों में 10-15 भाजपा के गुंडे थे जिन्होंने अचानक नारे लगाए और दुश्मनी का माहौल बना दिया। वे मुझे गाली दे रहे थे लेकिन मैं आगे बढ़ रहा था...मेरे सिर पर पत्थर फेंका गया

मुंबई के मीरा रोड इलाके में बकरीद से पहले बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। एक सोसाइटी में बकरों को रखने को लेकर हिंदू समाज के लोगों ने बिल्डिंग के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक बकरों को सोसाइटी से बाहर नहीं निकाला जाएगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस प्रदर्शन में बजरंग दल के सदस्य भी शामिल बताए जा रहे हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। आखिर क्या है पूरा मामला? देखिए इस रिपोर्ट में।

PM Narendra Modi Latest News: प्रधानमंत्री मोदी 11 मई को सोमनाथ मंदिर में विशेष पूजा करेंगे. अयोध्या के संतों ने इस यात्रा को भारतीय सांस्कृतिक पुनर्जागरण का बड़ा प्रतीक बताया है.

Union Budget 2026 से पहले देशभर के ऑटो चालकों ने सरकार के सामने अपनी बड़ी मांगें रखी हैं. बढ़ती महंगाई, ईंधन की लगातार बढ़ती कीमतें और मेंटेनेंस खर्च ने ऑटो चालकों की रोज़मर्रा की कमाई पर सीधा असर डाला है. ऐसे में ऑटो चालक संगठनों का कहना है कि बजट में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए ठोस फैसले लिए जाने चाहिए, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके. इस पूरे मामले को लेकर देखिए हमारे संवाददाता हिमांशु दूबे की खास रिपोर्ट।

जम्मू कश्मीर में सेना का एक कैस्पर डोडा के भद्रवाह चंबा रोड से जा रहा था, जिसकी हालत पहले से काफी खस्ता है. इसी बीच जा रहा सेना का कैस्पर करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर खाई में गिरा है. जवानों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है और रेस्क्यू टीम अपना काम तेजी से कर रही है.एक अधिकारी ने बताया कि अज्ञात कारणों से गाड़ी सड़क से फिसल गई.

ग्वालियर में रक्षक मोर्चा के नेता अनिल मिश्रा से जुड़े अंबेडकर पोस्टर जलाने के मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने अहम आदेश दिया है। हाई कोर्ट ने अनिल मिश्रा को एक लाख रुपये के बांड पर जमानत देने का आदेश दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि मामले में FIR दर्ज करना सही था, लेकिन आरोपी को कस्टडी में लेना उचित नहीं था...

पाकिस्तान ने पूर्व सेना अधिकारी और वर्तमान में UK में रहने वाले पत्रकार रिटायर्ड मेजर आदिल राजा को आतंकी घोषित कर दिया है.दिल का नाम पाकिस्तान ने शेड्यूल 4 में डाला है. वहीं इस मामले को लेकर राजा ने आरोप लगाया कि ये कदम उनका आवाज दबाने के लिए उठाया गया है. ये सारा कारनाम सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए कर रही है.