Government Apps India
Government Apps India: आज के डिजिटल दौर में सूचनाओं से लेकर योजनाओं तक की जानकारी लोगों को फोन पर ही मिल जा रही हैं. ऐसे में कई सरकारी ऐप और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म लोगों के लिए काफी मददगार साबित हो रहे हैं. इनकी मदद से ना सिर्फ सरकार की तरफ से जारी की गई योजनाओं की जानकारी पहुंच रही है, बल्कि बिजनेस, निवेश, स्किल डेवलपमेंट सहित कमाई के भी नए-नए मौके मिल रहे हैं. हम ऐसे ही 5 सरकारी प्लेटफॉर्म के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जो आम लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहे हैं.
इन एप्लिकेशन्स की मदद से आम लोगों को पीएफ से लेकर पैन और बिजनेस रिलेटेड जानकारियां फ्री में ले सकते हैं.
सबसे पहले बात UMANG App की करें तो यह एक ऐसा सरकारी ऐप है, जहां PF, गैस सब्सिडी, PAN और दूसरी कई सरकारी सेवाएं एक ही जगह मिल जाती हैं. इस ऐप के जरिए आप बिना किसी बिचौलिए के आसानी से सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं.
कोई व्यक्ति अगर सरकारी क्षेत्रों में निवेश करना चाहता है तो उसके लिए RBI Retail Direct App बेहद उपयोगी है. इस प्लेटफॉर्म के जरिए लोग सीधे सरकारी बॉन्ड और सिक्योरिटीज में निवेश कर सकते हैं. इसमें सुरक्षित और तय ब्याज मिलने की बात कही गई है और किसी ब्रोकर की जरूरत भी नहीं पड़ती.
बिजनेस करने वालों के लिए e-Procurement Portal को अहम प्लेटफॉर्म बताया गया है. यहां कारोबारी सीधे सरकार के टेंडर देख सकते हैं और अपने प्रोडक्ट या सेवाएं सरकार को बेचने के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस पोर्टल पर हर साल लाखों-करोड़ों रुपये के टेंडर जारी होते हैं.
लोगों के बीच MyGov India तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. इस प्लेटफॉर्म पर यूजर्स सर्वे, क्विज और कई तरह के टास्क में हिस्सा ले सकते हैं. इसके बदले कैश प्राइज, सर्टिफिकेट और दूसरे रिवॉर्ड मिलने की जानकारी दी गई है.
इसके अलावा Skill India Digital Hub को युवाओं के लिए फायदेमंद बताया गया है. यहां फाइनेंस, मार्केटिंग, AI, कोडिंग समेत कई फ्री कोर्स उपलब्ध हैं. साथ ही सरकारी सर्टिफिकेशन और नौकरी या अप्रेंटिसशिप के मौके भी दिए जाते हैं.
ये भी पढ़ें- ऊर्जा संकट की चिंता छोड़िए! भारत के पास 60 दिन का तेल और 45 दिनों की रसोई गैस का बैकअप तैयार
सोशल मीडिया पर इन प्लेटफॉर्म्स को लेकर लोग काफी रुचि दिखा रहे हैं और कई यूजर्स इन्हें छात्रों, नौकरी तलाश रहे युवाओं और छोटे कारोबारियों के लिए उपयोगी बता रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Sanskar Bharati Art Exhibition: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संस्कार भारती द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 'रंगमंजूषा'…
Lalan Singh On Sonia Gandhi: सोनिया गांधी के कथित बयान पर JDU नेता और केंद्रीय…
दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव को चुनौती देने वाली NSUI…
दिल्ली के सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामले में गिरफ्तार बिल्डिंग मालिक हरिराम गुप्ता को पटियाला…
MODI-TRUMP HIGH LEVEL TALKS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बुधवार…
Dhirendra Krishna Shastri: लुधियाना में हनुमंत कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पंजाब…