WFH Appeal By PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में लोगों से पेट्रोल-डीजल की बचत करने की अपील की. उन्होंने कहा कि जहां संभव हो, वहां ऑनलाइन क्लास और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा दिया जाना चाहिए, ताकि ईंधन की खपत कम हो सके.
पिछले 24 घंटों में यह दूसरी बार है जब पीएम मोदी ने देशवासियों से तेल बचाने और जरूरत के मुताबिक डिजिटल माध्यम अपनाने की बात दोहराई है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले कुछ सालों से दुनिया लगातार मुश्किल दौर से गुजर रही है. पहले कोरोना महामारी आई, फिर आर्थिक चुनौतियां बढ़ीं और अब पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है. उन्होंने कहा कि इन हालात का असर भारत पर भी पड़ रहा है.
पीएम मोदी ने कहा कि अगर कोरोना महामारी इस सदी का सबसे बड़ा संकट थी, तो पश्चिम एशिया में युद्ध जैसे हालात इस दशक की बड़ी चुनौतियों में शामिल हैं. हालांकि उन्होंने भरोसा जताया कि जिस तरह देश ने मिलकर कोरोना का सामना किया था, उसी तरह इस संकट से भी भारत मजबूती के साथ बाहर निकलेगा.
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार लगातार कोशिश कर रही है कि इन वैश्विक परिस्थितियों का असर देश के आम लोगों पर कम से कम पड़े.
सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के वडोदरा दौरे पर पहुंचे. यहां उन्होंने वडोदरा के अनखोल इलाके में सरदारधाम प्रोजेक्ट से जुड़ी कई विकास योजनाओं का उद्घाटन किया.
ये भी पढ़ें- मोबाइल में रखें ये 5 सरकारी प्लेटफॉर्म, आपकी लाइफ बना देंगे आसान और बढ़ाएंगे कमाई
इस दौरान पीएम मोदी ने करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से बने डॉक्टर दुष्यंत और दक्षा पटेल छात्रालय का भी लोकार्पण किया. यह छात्रावास सरदारधाम प्रोजेक्ट के तहत तैयार किया गया है, जिसमें करीब 2,000 छात्र-छात्राओं के रहने और पढ़ाई की व्यवस्था की गई है.
-भारत एक्सप्रेस
Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…
FSSAI Action On Priyagold Biscuits: खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा…
सुप्रीम कोर्ट ने हैदराबाद के लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में फैसला सुनाते हुए कहा है…
Bihar MLC Elections: शुक्रवार की देर शाम पटना के बाढ़ में जनसुराज ने चुनावी जनसभा…
नवरात्रि और डांडिया नाइट्स के बाद ऑनलाइन मंगाई गई महंगी ड्रेसेस को इस्तेमाल करके लौटाने…
Shukra Vakri 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 17 अक्टूबर से 14 नवंबर 2026 तक शुक्र…