बिजनेस

डिजिटल पेमेंट की महा-क्रांति: UPI बना ‘ग्लोबल’ लीडर, 10 सालों में 12,000 गुना की छलांग

UPI Completes 10 Years: भारत में जेब में कैश लेकर चलने की आदत अब इतिहास बन चुकी है, और इसका पूरा श्रेय जाता है- यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफ़ेस यानी UPI को. 11 अप्रैल 2016 को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा लॉन्च किए गए इस ‘डिजिटल एक्सपेरिमेंट’ ने आज अपने 10 साल पूरे कर लिए हैं. इस एक दशक में यूपीआई ने न सिर्फ भारत की डिजिटल इकॉनमी को एक जबरदस्त बूस्ट दिया है, बल्कि यह दुनिया भर में लगभग आधे इंस्टेंट पेमेंट ट्रांज़ैक्शन को पावर देने वाला ग्लोबल लीडर बन गया है.

12,000 गुना का उछाल

गुरुवार को वित्त मंत्रालय ने यूपीआई की सफलता के बेहद शानदार आंकड़े पेश किए. मंत्रालय ने बताया कि पिछले 10 सालों में लेनदेन की मात्रा (Volume) में लगभग 12,000 गुना की असाधारण वृद्धि दर्ज की गई है. वित्त वर्ष 2016-17 में यूपीआई पर सिर्फ 2 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए थे, जो वित्त वर्ष 2025-26 में बढ़कर 24,162 करोड़ से ज्यादा हो गए हैं.

ट्रांजैक्शन की वैल्यू ऑपरेशन के पहले साल में 0.07 लाख करोड़ रुपए थी, जो वित्त वर्ष 2025-26 में बढ़कर लगभग 314 लाख करोड़ रुपए हो गई (लगभग 4,000 गुना की बढ़ोतरी). यह दोहरा विस्तार साबित करता है कि यह प्लेटफॉर्म सिर्फ चाय-सब्जी के छोटे रिटेल पेमेंट्स के लिए ही नहीं, बल्कि अब हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन के लिए भी सबसे भरोसेमंद साथी बन गया है.

60 करोड़ से 22,000 करोड़ ट्रांजैक्शन तक (UPI transaction volume)

यूपीआई के सफर में साल 2025 एक बड़ा मील का पत्थर साबित हुआ है. पहली बार मासिक ट्रांजैक्शन वॉल्यूम 2,000 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया. अगस्त 2025 में 2,001 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए और दिसंबर तक यह आंकड़ा 2,163 करोड़ तक पहुंच गया. अगर पूरे साल का हिसाब निकालें, तो यूपीआई ने कैलेंडर वर्ष 2025 में करीब 22,000 करोड़ ट्रांजैक्शन प्रोसेस किए, जिसका औसत हर दिन लगभग 60 करोड़ ट्रांजैक्शन रहा. बैंकों की भागीदारी भी अब 44 (2016-17) से बढ़कर 703 (2025-26) हो गई है.

P2M बनाम P2P

डेटा के रुझान बताते हैं कि लोग यूपीआई का इस्तेमाल सबसे ज्यादा दुकानदारों को पेमेंट करने में कर रहे हैं. कुल लेन-देन की मात्रा में पी2एम की हिस्सेदारी 63 प्रतिशत है. इसमें से 86 प्रतिशत लेन-देन 500 रुपए से कम के हैं. वहीं, लेन-देन के कुल ‘मूल्य’ (Value) में पी2पी का 71 प्रतिशत योगदान है. पी2पी में भी 59% लेन-देन 500 रुपए से कम के हैं.

ये भी पढ़ें: रिलायंस रिटेल ने प्रियंका चोपड़ा का हेयरकेयर ब्रांड ‘Anomaly’ खरीदा, भारत में लोकल इनोवेशन और ग्लोबल विस्तार पर फोकस

यूपीआई के इसी बेजोड़ स्केल, इंटरऑपरेबिलिटी (सबके लिए सुलभ) और भरोसे ने भारत को डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर में निर्विवाद रूप से ग्लोबल लीडर बना दिया है. आज इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) ने भी आधिकारिक तौर पर यूपीआई को ट्रांजैक्शन वॉल्यूम के हिसाब से ‘दुनिया की सबसे बड़ी रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम’ के तौर पर मान्यता दे दी है. यह सिर्फ एक ऐप की सफलता नहीं, बल्कि डिजिटल हो रहे नए भारत की एक बहुत बड़ी जीत है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago