देश

बंगाल चुनाव: ‘सियासी खेला’ के बीच पोलिंग बूथ पर ‘घरेलू ड्रामा’! 2 साल पहले भागी पत्नी को मतदान के दिन पति ने दबोचा

bengal election Phansidewa Booth Incident: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण में जहां राजनीतिक दल एक-एक वोट के लिए संघर्ष कर रहे थे, वहीं दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा में एक ‘पति’ अपनी उस पत्नी के लिए घात लगाए बैठा था जो दो साल पहले उसे छोड़कर किसी और के साथ भाग गई थी. दरअसल फांसीदेवा के ताराबाड़ी (बूथ नंबर 25/238) पर गुरुवार को फिल्मी अंदाज में जो कुछ भी घटा, उसने ( Phansidewa Incident) लोकतंत्र के उत्सव के बीच सस्पेंस और हाई-वोल्टेज ड्रामे का तड़का लगा दिया.

जानिए पोलिंग बूथ का वो मंजर?(Phansidewa Incident)

ताराबारी प्राइमरी स्कूल के बाहर तैनात सुरक्षाबलों और मतदाताओं ने देखा कि सुबह से ही एक शख्स खामोश खड़ा था. उमस भरी गर्मी और पसीने से लथपथ होने के बावजूद वह अपनी जगह से टस से मस नहीं हुआ. करीब 5 घंटे के इंतज़ार के बाद जैसे ही दोपहर के 2 बजे, एक महिला अपनी वोटर स्लिप लेकर बूथ की ओर बढ़ी, वह आदमी चीते की तरह उस पर झपटा. उसने महिला के बाल खींचे और उसे पीछे से अपनी बाहों में जकड़ लिया, जिससे वहां भगदड़ मच गई.

SIR प्रोसेस ने पक्के किए पति के इरादे

दरअसल, पति को पक्का यकीन था कि उसकी पत्नी वोट देने जरूर आएगी. इसकी वजह थी चुनाव आयोग का SIR (Special Intensive Revision) प्रोसेस. इस बार वोटर लिस्ट से नाम कटने को लेकर पूरे बंगाल में भारी चिंता थी. पति ने हिसाब लगाया था कि अगर उसकी पत्नी को अपना वोटर कार्ड (EPIC) चालू रखना है और सरकारी योजनाओं का लाभ लेना है, तो उसे अपने पुराने बूथ पर आना ही होगा. उसका यह ‘जहरीला हिसाब’ एकदम सटीक बैठा.

CAPF ने संभाला मोर्चा, बीच-बचाव में छूटे पसीने

अचानक हुए इस हमले (Phansidewa Incident) को देखकर बूथ पर तैनात CAPF (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) के जवान तुरंत हरकत में आए. जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को उस शख्स के चंगुल से छुड़ाया. इस दौरान वह शख्स लगातार चिल्ला रहा था और गालियां दे रहा था. सुरक्षाबलों ने तुरंत स्थिति को काबू में किया और उस शख्स को हिरासत में लेकर बूथ से दूर ले गए, ताकि मतदान प्रक्रिया बाधित न हो.

पति की अजीब शर्त: ‘बिना नाम हटाए वोट नहीं’

काबू में किए जाने के बाद उस शख्स ने CAPF के सामने एक अजीब मांग रख दी. उसने चिल्लाते हुए कहा कि उसकी पत्नी को तब तक वोट देने की इजाज़त न दी जाए, जब तक कि उसके वोटर आईडी कार्ड से उसके पति के तौर पर उसका नाम नहीं हटा दिया जाता. उसका कहना था कि जब वह दो साल पहले किसी और के साथ भाग गई, तो अब कागजों में उसका नाम ढोने का उसे कोई हक नहीं है.

यह भी पढ़ें: तूफान से पहले की शांति! दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम, क्या है IMD की चेतावनी, जानें अपने शहर का हाल

चुनाव का मौका कैसे भुनाया?

पूछताछ में पता चला कि यह जोड़ा फांसीदेवा इलाके का ही रहने वाला था. दो साल पहले पत्नी अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद से पति उसकी तलाश में था. उसे पता था कि पत्नी कहीं भी छिपी हो, लेकिन वोट के अधिकार और ‘पहचान’ को बचाने के लिए वह इस बूथ पर जरूर आएगी. लोकतंत्र का यह पर्व उस पति के लिए अपना पुराना हिसाब चुकता करने का जरिया बन गया.

क्या कहती है कानूनी स्थिति?

चुनाव अधिकारियों के मुताबिक, किसी भी व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट से हटाना एक लंबी प्रक्रिया है और केवल पति के कहने पर किसी को मतदान से नहीं रोका जा सकता. महिला के पास वैध पहचान पत्र (EPIC Card) था, इसलिए उसे वोट डालने का पूरा हक था. हालांकि, इस घटना ने यह साबित कर दिया कि बंगाल चुनाव में केवल राजनीतिक दल ही नहीं बल्कि आम जनता भी अपनी व्यक्तिगत जंगों के लिए ‘बूथ’ को ही रणक्षेत्र बना रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago