बिजनेस

Whatsapp Status Ads: क्रिएटर मोनेटाइजेशन की राह पर वॉट्सऐप! बीटा अपडेट में स्टेटस में दिखेगा ऐड

Whatsapp Status Ads: मेटा ने नए एड फीचर्स को टेस्ट कर वॉट्सऐप से पैसे कमाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए अपने लेटेस्ट एंड्रॉइड बीटा अपडेट (वर्जन 2.25.21.11) में दो नए टूल ‘स्टेटस ऐड्स’ और ‘प्रमोटेड चैनल्स’ पेश किए हैं.

वबीटाइंफो के अनुसार, ये फीचर अब एंड्रॉइड पर कुछ सेलेक्टेड बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं. स्टेटस ऐड्स, इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दिखाई देने वाले विज्ञापनों जैसे ही हैं. बिजनेस अकाउंट अब स्पॉन्सर्ड कंटेंट पोस्ट कर सकते हैं, जो यूजर्स के स्टेटस फीड में दिखाई देगा.

स्पॉन्सर्ड लेबल से ऐड्स का चलेगा पता

ये ऐड्स दोस्तों और परिवार के अपडेट के बीच दिखाई देंगे, लेकिन इन पर एक स्पष्ट स्पॉन्सर्ड लेबल होगा, जिससे यूजर्स इन्हें पर्सनल पोस्ट से आसानी से अलग पहचान सकते हैं.

यूजर ऐड्स को कर सकते हैं ब्लॉक

वॉट्सऐप यूजर्स को यह नियंत्रण भी दे रहा है कि वे क्या देखना चाहते हैं. अगर कोई यूजर किसी खास विज्ञापनदाता के ऐड्स नहीं देखना चाहता तो वह उन्हें ब्लॉक कर सकता है. ऐसा करने से यूजर को यह ऐड दोबारा नहीं दिखाई देगा.

प्रमोटेड चैनल्स है दूसरा फीचर (Whatsapp Status Ads)

दूसरा फीचर, प्रमोटेड चैनल्स, वॉट्सऐप की चैनल डायरेक्टरी में पब्लिक चैनलों को ज्यादा दिखाई देने में मदद करेगा.

स्टेटस ऐड्स की तरह, इन प्रमोटेड चैनलों को ‘स्पॉन्सर्ड’ के रूप में मार्क किया जाएगा.

जब कोई बिजनेस या क्रिएटर अपने चैनल को प्रमोट करने के लिए पे करेगा तो वह सर्च रिजल्ट्स में सबसे ऊपर दिखाई देगा, जिससे यूजर्स के लिए उसे ढूंढना और फॉलो करना आसान हो जाएगा.

मोनेटाइजेशन की दुनिया में वॉट्सऐप के प्रवेश का संकेत

ये बदलाव उन ब्रांड्स, क्रिएटर्स और संगठनों के लिए बहुत उपयोगी हो सकते हैं, जो अपने दर्शकों की संख्या तेजी से बढ़ाना चाहते हैं. यह विज्ञापन और क्रिएटर मोनेटाइजेशन की दुनिया में वॉट्सऐप के प्रवेश का भी संकेत देता है, जो इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर पहले से ही है.

ये भी पढ़ें- भारत का ‘चिप’ अध्याय: जल्द बनेगी मेड-इन-इंडिया सेमीकंडक्टर चिप, 8 सेट निर्माण के लिए पहुंचे

मेटा ने आश्वासन दिया है कि ये ऐड्स यूजर्स की प्राइवेसी को प्रभावित नहीं करेंगे.

प्राइवेट चैट पर नहीं दिखेगा ऐड (Whatsapp Status Ads)

कंपनी का कहना है कि सभी प्रमोशनल कंटेंट प्राइवेट चैट पर नहीं बल्कि केवल स्टेटस और चैनल जैसे पब्लिक एरिया में दिखाई जाएगी.

इससे पहले, पिछले बीटा अपडेट (2.25.19.15) में, वॉट्सऐप ने एक ऐसे फीचर का टेस्ट भी शुरू किया था, जो यूजर्स को डिटेल्ड ऐड एक्टिविटी रिपोर्ट्स डाउनलोड करने की सुविधा देता है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी: ‘संतुलित कैंटिलीवर विधि’ से साबरमती नदी पर बना बेहद अहम ब्रिज

Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…

20 minutes ago

‘नमाज के बहाने उठा, फिर…’ कैप्टन स्मित की जुबानी कॉकपिट अटैक की पूरी कहानी, जानिए क्या-क्या हुआ?

Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…

53 minutes ago

‘मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित था जीवन…’: श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर पीएम मोदी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती…

55 minutes ago

BIGG BOSS में छलका सलमान खान का दर्द, बताया कैसे एक कोर्ट केस से बिगड़ी पूरी छवि: देखें VIDEO

Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…

2 hours ago

शिष्य की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज ने तोड़ी चुप्पी! कहीं ये बड़ी बात

Premanand Maharaj Ashram Case: शिष्य दीपक लोधी की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज…

3 hours ago