क्राइम

‘तेरी लल्ली-शल्लियों को भी…’, गोल्डी बराड़ ने लॉरेंस के खिलाफ छेड़ी जंग, शागिर्द की हत्या के बाद ऑडियो हो रहा वायरल

Goldy Brar Threat Lawrence Bishnoi: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई के बीच अब जंग की तलवारें छिड़ चुकी हैं. गोल्डी बराड़ ने लॉरेंस के खिलाफ जंग का ऐलान करते हुए कथित रूप से सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल किया है. जिसमें उसने कहा कि ‘तेरी लल्ली-शल्लियों को भी मार सकते थे लेकिन हम…’, गोल्डी बराड़ ने ये धमकी तब दी है जब लॉरेंस के गैंग ने चंडीगढ़ में गोल्डी बराड़ गुट के एक शागिर्द पैरी की हत्या कर दी. अब गोल्डी बराड़ ने पैरी की हत्या को लेकर नए गैंगवार के संकेत दे दिये हैं. लेकिन इसमें ‘लल्ली-शल्लियों’ जैसे शब्द का इस्तेमाल कर गोल्डी बराड़ ने कौन सा इशारा दिया है? आइये जानते हैं.

वायरल हो रहे ऑडियो में क्या है?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह ऑडियो 2 दिसंबर 2025 का है. जहां गोल्डी ने लॉरेंस बिश्नोई को टारगेट करते हुए कहा कि वो लल्ली-शल्लियों को आराम से खत्म कर सकता था. बताया जा रहा है कि ये लॉरेंस गुट में शामिल लड़कियों को लेकर बातें हैं. या फिर ये भी की गोल्डी ने लॉरेंस बिश्नोई के गर्लफ्रैंड की ओर इशारा करते हुए कोडवर्ड में बातें कर रहा है.

लॉरेंस बिश्नोई गुट ने ‘पैरी’ की कराई हत्या

बता दें कि, गोल्डी बराड़ के गुट ने दुबई में लॉरेंस बिश्नोई गुट के सीपा की हत्या कर दी थी. जिसके बाद लॉरेंस बिश्नोई के गुट ने चंडीगढ़ में मौजूद गोल्डी बराड़ के आदमी पैरी की हत्या कर दी. जिसके बाद ही गोल्डी के नाम से ये ऑडियो बाहर आया है. लॉरेंस गुट ने पैरी की हत्या को लेकर कहा कि पैरी गद्दार था. इसलिए उसको मौत के घाट उतारा गया.

ये भी पढ़ें- आदियाला जेल बना जंग का मैदान! इमरान खान की मौत की अफवाह के बाद रावलपिंडी में धारा 144, KPK में राष्ट्रपति शासन की तैयारी

‘तेरी लल्ली-शल्लियां भारत में हैं’

इससे पहले गोल्डी बराड़ गुट ने दुबई में सीपा पर पुलिस का मुखबिर होने और ग्रुप के नाम पर पैसे खाने का आरोप लगाते हुए उसकी हत्या कर दी थी. अब बराड़ ने सीधे लॉरेंस बिश्नोई से टक्कर लेते हुए धमकी दी है. गोल्डी बराड़ ने वायरल ऑडियो में कहा है कि लॉरेंस की अब उल्टी गिनती शुरू हो गई है. ऑडियो में बराड़ ने पंजाबी भाषा में कहा, ‘तेरी लल्ली-शल्लियां भारत में आजाद घूम रही हैं. हम उन्हें भी मार सकते थे, लेकिन हम नाजायज नहीं मारते.’

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक लॉरेंस और गोल्डी बराड़ के गुट पहले एक साथ मिलकर ऑपरेट किये जाते थे. लेकिन जून 2025 में गोल्डी और लॉरेंस गुट के बीच फूट पड़ गई. जिसके बाद गोल्डी बराड़ ने लॉरेंस बिश्नोई गुट के आदमी सीपा की हत्या करा दी.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

8 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

8 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

10 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

10 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

10 hours ago