Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

क्राइम

Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु शर्मा ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर की खुदकुशी. परीक्षा में विफलता बताई जा रही वजह.

Ara Businessman Murder: बिहार के भोजपुर जिले के आरा में दिनदहाड़े गोली मारकर एक हार्डवेयर कारोबारी की हत्या किए जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान उपेंद्र सिंह के रूप में बताई जा रही है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह अपने बच्चे को स्कूल छोड़कर वापस लौट रहे थे.

Meerut Crime News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या से सनसनी फैल गई. भुमिया पुल निवासी शहजाद की 28 साल की बेटी मुस्कान की उसके पति आदिल ने गला दबाकर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी अपनी साली के घर पहुंचा और कहा कि उसने मुस्कान को मार डाला है.

Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला किए जाने की खबर सामने आई है. घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन चल रहा है.

Badaun Crime News: बदायूं के एक गांव में किसी ने एक युवती की झोपड़ी जला दी. पीड़ित युवती ने यह आरोप पुलिस-प्रशासन और लेखपाल पर लगाते हुए कहा कि उसकी झोपड़ी में इन लोगों ने जबरन घर में घुसकर आग लगा दी. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Kanpur digital arrest cyber fraud: कानपुर में बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर 48.20 लाख रुपये ठगने वाले 3 शातिर गिरफ्तार. 1 करोड़ की FD तुड़वाते समय बैंक कर्मियों की सतर्कता से खुली गिरोह की पोल.

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना के एडीएम (सप्लाई) रविंद्र कुमार दिवाकर और उनकी पत्नी कुमारी स्विटी (जिला अवर निबंधक, दानापुर) के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. दानापुर स्थित आवास से 500 रुपये के नोटों की 100 से अधिक गड्डियां (₹1 करोड़ से अधिक कैश) और 35 से अधिक ब्रांडेड महंगी घड़ियां बरामद की गई हैं.

Neha Jha Bail: समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन में 75 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार की गई नेहा झा को आखिरकार बेल मिल गई है. सोमवार को समस्तीपुर कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने नेहा झा की नियमित जमानत याचिका मंजूर कर ली.

Ulhasnagar Kidnapping Case: महाराष्ट्र के ठाणे में एक कारोबारी के अपहरण और 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में उल्हासनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों से 50 लाख रुपये की रिकवरी किए जाने की जानकारी दी है. गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस कस्टडी की मांग की गई है. वहीं इस मामले में दो आरोपी अभी भी फरार बताये जा रहे हैं.

Madhubani minor girl assault case: बिहार के मधुबनी में नाबालिग लड़की से मारपीट का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने 4 आरोपियों की पहचान की. साथ ही पीड़िता की पहचान छिपाने की अपील की.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest