एजुकेशन

CTET February 2026 एग्जाम की तारीख हुई तय, जल्द शुरू होंगे आवेदन, जानें परीक्षा को लेकर सारी जरूरी जानकारी

CTET February 2026: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आखिरकार CTET फरवरी 2026 परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है. बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, सीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 का आयोजन 8 फरवरी 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा.

एग्जाम डेट जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार है. उम्मीद है कि CBSE जल्द ही ऑनलाइन आवेदन लिंक एक्टिव करेगा. आवेदन शुरू होते ही अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट [ctet.nic.in](https://ctet.nic.in) पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे. इसके साथ ही विस्तृत नोटिफिकेशन, परीक्षा पैटर्न, और अन्य जरूरी जानकारी भी जारी कर दी जाएगी.

कौन कर सकता है आवेदन?

सीटीईटी दो पेपर्स में आयोजित होती है-

पेपर 1 (कक्षा 1 से 5 तक): इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का 12वीं में कम से कम 50% अंक के साथ 2 वर्षीय डी.एल.एड. या इसके समकक्ष कोर्स पास होना जरूरी है.

पेपर 2 (कक्षा 6 से 8 तक): इसके लिए अभ्यर्थी को स्नातक (Graduation) के साथ 2 वर्षीय डी.एल.एड. या बी.एड. पास होना आवश्यक है.

जो उम्मीदवार पेपर 1 में क्वालीफाई करते हैं, वे प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1 से 5) के लिए पात्र हो जाते हैं, जबकि पेपर 2 में पास उम्मीदवार कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन प्रक्रिया कैसे करें

  1. उम्मीदवार को सबसे पहले [ctet.nic.in](https://ctet.nic.in) वेबसाइट पर जाना होगा.
  2. वहां “Latest News” सेक्शन में जाकर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
  3. मांगी गई डिटेल भरें और यूजर आईडी बनाएं.
  4. अब फॉर्म को ध्यान से भरकर फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
  5. अंत में अपनी कैटेगरी और पेपर के हिसाब से फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट करें.
  6. आवेदन की कॉपी डाउनलोड कर अपने पास सुरक्षित रखें.

ये भी पढ़ें- Gender Segregation: क्‍लास रूम में बुर्का पहने लड़कियों को दीवार के जरिए लड़कों से किया अलग, केरल से वायरल हुआ वीडियो

आवेदन शुल्क

जनरल / ओबीसी वर्ग: एक पेपर के लिए ₹1000, दोनों पेपर्स के लिए ₹1200

एससी / एसटी / दिव्यांग वर्ग: एक पेपर के लिए ₹500, दोनों पेपर्स के लिए ₹600

ध्यान देने योग्य बातें

सीटीईटी क्वालीफाई करने के बाद उम्मीदवार देशभर में सरकारी या निजी स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए पात्र हो जाते हैं. इसलिए अगर आप भी टीचिंग करियर बनाना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए सुनहरा है. आवेदन लिंक शुरू होते ही फॉर्म भरना न भूलें.

परीक्षा तिथि: 8 फरवरी 2026

वेबसाइट: [ctet.nic.in](https://ctet.nic.in)

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने दिया राज्यों की यूनिट मजबूत करने का संदेश, भगोड़ों पर कसेगा शिकंजा

NIA की छठी एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस में गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यों की एंटी…

7 minutes ago

पाकिस्तान का पक्षकार बनने की क्या मजबूरी? भारत को ‘साइड प्लेयर’ बताकर घिरे राहुल गांधी

Rahul Gandhi Chicago Speech Controversy: शिकागो में भारत को 'साइड प्लेयर' बताने पर राहुल गांधी…

17 minutes ago

मेले में आधी रात मचा बवाल, झगड़ा शांत कराने पहुंचे BJP नेता की मौत, एक युवक हिरासत में

Chandan Mandal Death: पश्चिम बंगाल के मालदा में कार्तिक पूजा के मेले में युवकों के…

23 minutes ago

मां की विदाई में पैतृक घर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ: पंचूर गांव में किए अंतिम दर्शन, शनिवार को हरिद्वार में अंतिम संस्कार

CM Yogi Adityanath: माता सावित्री देवी के निधन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के…

25 minutes ago

सीएम सम्राट चौधरी का ‘Build in Bihar, Believe in Bihar’ मंत्र, 30 दिन में प्रस्ताव मंजूर न होने पर 31वें दिन अपने आप मिलेगी स्वीकृति

बिहार में 2.25 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर मुहर लगने के साथ मुख्यमंत्री…

33 minutes ago

आतंक मचाने आ गया चक्रवात ‘आकवान’, पश्चिम बंगाल में नदियां और समुद्र उफान पर, मछुआरों पर लगा रोक

Cyclone Akvan: चक्रवात ‘आकवान’ के असर से दक्षिण 24 परगना और सुंदरबन में भारी बारिश…

49 minutes ago