CTET February 2026: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आखिरकार CTET फरवरी 2026 परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है. बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, सीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 का आयोजन 8 फरवरी 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा.
एग्जाम डेट जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार है. उम्मीद है कि CBSE जल्द ही ऑनलाइन आवेदन लिंक एक्टिव करेगा. आवेदन शुरू होते ही अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट [ctet.nic.in](https://ctet.nic.in) पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे. इसके साथ ही विस्तृत नोटिफिकेशन, परीक्षा पैटर्न, और अन्य जरूरी जानकारी भी जारी कर दी जाएगी.
कौन कर सकता है आवेदन?
सीटीईटी दो पेपर्स में आयोजित होती है-
पेपर 1 (कक्षा 1 से 5 तक): इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का 12वीं में कम से कम 50% अंक के साथ 2 वर्षीय डी.एल.एड. या इसके समकक्ष कोर्स पास होना जरूरी है.
पेपर 2 (कक्षा 6 से 8 तक): इसके लिए अभ्यर्थी को स्नातक (Graduation) के साथ 2 वर्षीय डी.एल.एड. या बी.एड. पास होना आवश्यक है.
जो उम्मीदवार पेपर 1 में क्वालीफाई करते हैं, वे प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1 से 5) के लिए पात्र हो जाते हैं, जबकि पेपर 2 में पास उम्मीदवार कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन प्रक्रिया कैसे करें
- उम्मीदवार को सबसे पहले [ctet.nic.in](https://ctet.nic.in) वेबसाइट पर जाना होगा.
- वहां “Latest News” सेक्शन में जाकर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
- मांगी गई डिटेल भरें और यूजर आईडी बनाएं.
- अब फॉर्म को ध्यान से भरकर फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
- अंत में अपनी कैटेगरी और पेपर के हिसाब से फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट करें.
- आवेदन की कॉपी डाउनलोड कर अपने पास सुरक्षित रखें.
ये भी पढ़ें- Gender Segregation: क्लास रूम में बुर्का पहने लड़कियों को दीवार के जरिए लड़कों से किया अलग, केरल से वायरल हुआ वीडियो
आवेदन शुल्क
जनरल / ओबीसी वर्ग: एक पेपर के लिए ₹1000, दोनों पेपर्स के लिए ₹1200
एससी / एसटी / दिव्यांग वर्ग: एक पेपर के लिए ₹500, दोनों पेपर्स के लिए ₹600
ध्यान देने योग्य बातें
सीटीईटी क्वालीफाई करने के बाद उम्मीदवार देशभर में सरकारी या निजी स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए पात्र हो जाते हैं. इसलिए अगर आप भी टीचिंग करियर बनाना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए सुनहरा है. आवेदन लिंक शुरू होते ही फॉर्म भरना न भूलें.
परीक्षा तिथि: 8 फरवरी 2026
वेबसाइट: [ctet.nic.in](https://ctet.nic.in)
Also Follow Bharat Express on Youtube
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


