IIT Delhi QS World University Ranking में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व के शीर्ष 125 उच्च शिक्षण संस्थाओं में स्थान हासिल किया है. क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 रैंकिंग के अनुसार, आईआईटी दिल्ली भारत का नंबर-1 शैक्षणिक संस्थान बनकर उभरा है (India’s No. 1 Educational Institution).
आईआईटी दिल्ली का कहना है कि यह रैंकिंग गुरुवार को जारी की गई है. आईआईटी दिल्ली ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व के शीर्ष 125 उच्च शिक्षण संस्थाओं में स्थान हासिल किया है.
इस बार आईआईटी दिल्ली की वैश्विक रैंकिंग (Global Ranking) में उल्लेखनीय उछाल देखा गया है, जो पिछले वर्ष की 150वीं रैंक से बढ़कर इस वर्ष 123वीं रैंक पर पहुंच गई है. यह IIT Delhi द्वारा अब तक प्राप्त की गई सबसे ऊंची QS World Ranking है (Highest Rank for IIT Delhi).
IIT Delhi की रैंकिंग में इस सफलता पर संस्थान की रैंकिंग सेल के प्रमुख और योजना संकायाध्यक्ष प्रोफेसर विवेक बुवा (Professor Vivek Buwa) ने कहा-
‘यह आईआईटी दिल्ली के लिए गर्व का क्षण है. मैं 64,000 से ज्यादा वर्तमान और पूर्व छात्रों, संकाय सदस्यों, शिक्षा मंत्रालय (Government of India) और सभी हितधारकों को बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने इस सफलता में योगदान दिया है. ये रैंकिंग्स आत्ममंथन का अवसर प्रदान करती हैं और उन क्षेत्रों की पहचान करने में मदद करती हैं जहां और सुधार की आवश्यकता है. सभी हितधारकों के प्रयासों से आईआईटी दिल्ली ने विभिन्न मापदंडों पर लगातार सुधार किया है और शीर्ष 100 विश्वस्तरीय विश्वविद्यालयों में स्थान बनाने की प्रबल संभावना रखता है.’
IIT Delhi Employer Reputation में दुनिया की टॉप 50 यूनिवर्सिटीज़ में है, जबकि Citations per Faculty में टॉप 90 में शामिल है। यह Scientific Research Quality in India को दर्शाता है.
इस साल QS World Rankings 2026 में 8,400 से ज्यादा यूनिवर्सिटीज़ का मूल्यांकन किया गया था. आईआईटी दिल्ली की यह रैंकिंग भारत के लिए QS Ranking India 2026 में एक बड़ी उपलब्धि है.
ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi Birthday: 55 के हुए राहुल गांधी, खड़गे और राजनाथ सिंह सहित इन नेताओं ने दी शुभकामनाएं
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का 12 राशियों पर…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…
Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज रवि योग नए प्रयासों…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: आज आपका मिलनसार और मददगार स्वभाव लोगों के बीच सम्मान…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में आगे बढ़ने…