एजुकेशन

IT सेक्टर में लौटी बहार: नौकरियों में 16% का बंपर उछाल, विदेशी कंपनियों ने लगाई लाइन

India IT Jobs Report: साल 2025 भारतीय आईटी सेक्टर (IT Sector) के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है. जहां एक तरफ स्टार्टअप्स में सुस्ती है, वहीं विदेशी कंपनियों ने भारत में नौकरियों की झड़ी लगा दी है. क्वेस कॉर्प (Quess Corp) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में भारत में आईटी नौकरियों की मांग में 16% का जोरदार उछाल आया है और कुल 18 लाख नौकरियां (Roles) पैदा हुई हैं.

फ्रेशर्स नहीं, अनुभवी लोगों की है ‘चांदी’ रिपोर्ट में एक दिलचस्प ट्रेंड सामने आया है. कंपनियां अब सिखाने में वक्त बर्बाद नहीं करना चाहतीं, उन्हें ‘काम के लिए तैयार’ (Productivity-ready) लोग चाहिए.

  • अनुभवी की मांग: कुल हायरिंग में 65% हिस्सेदारी उन लोगों की रही जिनके पास 4 से 10 साल का अनुभव है. 2024 में यह आंकड़ा 50% था.
  • फ्रेशर्स को झटका: एंट्री-लेवल यानी फ्रेशर्स की हिस्सेदारी कुल मांग में सिर्फ 15% रही है.
  • स्टार्टअप्स में हायरिंग कम हुई है, लेकिन विदेशी कंपनियों के सेंटर्स (GCCs) ने 27% हायरिंग करके बाजार को संभाल लिया है.

पुराने स्किल्स आउट, नया टैलेंट इन

AI और क्लाउड इन अगर आप पुरानी कोडिंग के भरोसे बैठे हैं, तो सावधान हो जाएं. रिपोर्ट कहती है कि लेगसी टेक स्किल्स (पुरानी तकनीक) की मांग अब 10% से भी कम रह गई है. सबसे ज्यादा डिमांड AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), मशीन लर्निंग, क्लाउड इंजीनियरिंग और साइबर सिक्योरिटी की है. जेनरेटिव AI, MLOps और साइबर एक्सपर्ट्स को सैलरी में 10% से 40% तक ज्यादा पैसा (Premium) मिल रहा है.

ये भी पढ़ें: अर्थव्यवस्था का रिपोर्ट कार्ड: नवंबर में जागी ‘कोर सेक्टर’ की उम्मीद, सीमेंट-स्टील में उछाल

नौकरियों में बढ़े शहरों का दबदबा

नौकरियों के मामले में टियर-1 शहर (जैसे बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद, दिल्ली-NCR) का ही बोलबाला है. 90% नौकरियां इन्हीं शहरों में हैं. हालांकि, नौकरी पाने का प्रोसेस अब लंबा हो गया है. कंपनियों को सही कैंडिडेट चुनने में अब 45 से 60 दिन लग रहे हैं, और अगर स्किल बहुत खास (Niche) है, तो यह समय 90 दिन तक भी जा रहा है. क्वेस कॉर्प के सीईओ कपिल जोशी का कहना है कि 2026 में भी यह तेजी जारी रहेगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

वंदे मातरम को ‘राष्ट्रगान’ जैसा दर्जा देने की उठी मांग: SC ने केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस

वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…

13 minutes ago

जीत से एक कदम दूर! भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने किए 3 बड़े बदलाव

IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…

33 minutes ago

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

1 hour ago

2027 चुनाव से पहले मायावती का खास संदेश, राहुल-अखिलेश या योगी किसको दी नसीहत?

UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…

1 hour ago

सोशल मीडिया की दोस्ती बनी खौफ: इंदौर की युवती से उज्जैन में दरिंदगी, कार में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने की हैवानियत

Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…

1 hour ago

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

2 hours ago